6.1 C
London
Tuesday, November 28, 2023

राहुल गांधी ने बताया, यदि वह देश के प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले क्या काम करेंगे

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने बताया है कि वह यदि प्रधानमंत्री बने तो उनका पहला काम क्या होगा। उन्होंने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक स्कूल के एक समूह के लिए दिवाली रात्रिभोज का आयोजन किया था। जिसमें आए मेहमानों ने उनसे बातचीत के दौरान यह सवाल किया कि वे प्रधानमंत्री बनते हैं तो सबसे पहले क्या काम करेंगे। इसके जवाब में राहुल ने बेहद शानदार जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि ‘मैं महिलाओं को आरक्षण दूंगा।’ राहुल ने पूरी बातचीत का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि ‘उनकी यात्रा ने दिवाली को और भी खास बना दिया। संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए।’

वीडियो में राहुल गांधी से दूसरा सवाल पूछे जाने पर कि वह अपने बच्चों को क्या सिखाएंगे, उन्होंने कहा, अगर कोई मुझसे पूछे कि आप अपने बच्चे को क्या सिखाएंगे, तो मैं कहूंगा- नम्रता, क्योंकि विनम्रता से आपको समझ मिलती है।’

वीडियो में राहुल के अलावा प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी मौजूद थी। उन्होंने आए मेहमानों के साथ चर्चा की। वीडियो में उपस्थित लोगों में से एक सहभागी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के किसानों के आंदोलन के समर्थन को सराहा। उसने कहा कि यह आंदोलन वास्तव में लोगों के साथ आपकी एकता को दर्शा रहा था।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khan
जमील ख़ान एक स्वतंत्र पत्रकार है जो ज़्यादातर मुस्लिम मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते है. मुख्य धारा की मीडिया में चलाये जा रहे मुस्लिम विरोधी मानसिकता को जवाब देने के लिए उन्होंने 2017 में रिपोर्टलूक न्यूज़ कंपनी की स्थापना कि थी। नीचे दिये गये सोशल मीडिया आइकॉन पर क्लिक कर आप उन्हें फॉलो कर सकते है और संपर्क साध सकते है

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here