33.1 C
Delhi
Tuesday, May 30, 2023
No menu items!

पंजाब: एग्जिट पोल के नतीजों में मिला आप को बहुमत मिलने पर बोले सीएम चन्नी

- Advertisement -
- Advertisement -

पंजाब विधानसभा चुनाव के असली नतीजों से पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इसी बीच एग्जिट पोल पर नेताओं के रिएक्शन आने शुरू हो चुके हैं। राज्य के वर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का पहला बयान सामने आया है। एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि अब ये बक्से ही बताएंगे कि क्या होना है तो 10 मार्च तक  इंतजार कीजिए।

बता दें कि एग्जिट पोल के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे थे। इस मुलाकात के बारे में चन्नी ने कहा कि मैं आज गृह मंत्री अमित शाह से मिलने आया था। हमारी प्रमुख समस्या BBMB को लेकर है। हम चाहते हैं कि पहले जैसे ऑफिसर्स लगाए जाते थे वैसे ही लगने चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से दिक्कतें आ रही हैं कि ये बाहर से लोग लगाना चाहते हैं। 

- Advertisement -

चन्नी ने आगे कहा कि जिसे लेकर मैंने गृह मंत्री से अपील की है कि आप इस पर फिर से विचार करिए। उन्होंने कहा कि आज उनके मंत्री यहां नहीं हैं 1-2 दिन में अपने मंत्रियों को बुला कर इस पर चर्चा करेंगे और जैसे पंजाब चाहता है हम वैसे करेंगे। 

एग्जिट पोल में पंजाब में किसको कितनी सीट

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है। इंडिया टुडे एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में आप को 41 फीसदी वोटों के साथ 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस महज 19 से 31 सीटों पर ही अटक सकती है। उसे 28 फीसदी वोट प्रतिशत ही मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा भाजपा को 1 से 4 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यही नहीं कई बार राज्य की सत्ता में रह चुकी शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ 7 से 11 सीटें ही मिलने की बात कही गई है। इससे साफ है कि पंजाब में बड़ा बदलाव होने जा रहा है और पहली बार प्रचंड बहुमत के साथ आप सत्ता में आएगी।

चाणक्य टूडे के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। एग्जिट पोल में बताया गया कि आम आदमी पार्टी के खाते में 100 सीटें मिलने जा रही है। जबकि कांग्रेस को 10 सीटें मिलने जा रही है। शिरोमणि अकाली दल को 6 सीटें और बीजेपी महज एक सीटें मिलने जा रही हैं। 

चाणक्य टूडे एग्जिट पोल में आप को प्रचंड बहुमत

चाणक्य टूडे के मुताबिक पंजाब में वोट प्रतिशत की बात करें, तो आप को 45 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस को 23 फीसदी, शिरोमणि अकाली दल को 16 प्रतिशत, बीजेपी को 9 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट मिले हैं। 

रिपब्लिक के सर्वे में भी कांग्रेस को बड़ा झटका

रिपब्लिक-पी मार्क की ओर से भी पंजाब का एग्जिट पोल जारी किया गया है। इसके मुताबिक आम आदमी पार्टी राज्य में 62 से 70 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस को 21 से 31 सीटें ही मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में शिरोमणि अकाली दल को भी 16 से 24 सीटें हासिल हो सकती हैं। इस बीच एग्जिट पोल्स के अनुमान को लेकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं इन पर भरोसा नहीं करता हूं। हमें नतीजों के लिए ईवीएम खुलने तक का इंतजार करना होगा।

रिपब्लिक के सर्वे में भी कांग्रेस को बड़ा झटका

रिपब्लिक-पी मार्क की ओर से भी पंजाब का एग्जिट पोल जारी किया गया है। इसके मुताबिक आम आदमी पार्टी राज्य में 62 से 70 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस को 21 से 31 सीटें ही मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में शिरोमणि अकाली दल को भी 16 से 24 सीटें हासिल हो सकती हैं। इस बीच एग्जिट पोल्स के अनुमान को लेकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं इन पर भरोसा नहीं करता हूं। हमें नतीजों के लिए ईवीएम खुलने तक का इंतजार करना होगा।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here