24.1 C
Delhi
Monday, March 20, 2023
No menu items!

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
- Advertisement -

केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (KUWJ), प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) और दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (DUJ) के सदस्य विरोध में शामिल हुए।

- Advertisement -

नई दिल्ली: विभिन्न पत्रकार संघ के सदस्यों ने आज दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) के बाहर प्रदर्शन किया और केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की तत्काल रिहाई की मांग की, जिन पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने आतंकवादी अपराधों का आरोप लगाया है।

इस मौक़े पर प्रेस क्लब आफ इंडिया के अध्यक्ष उमाकांत लखेरा ने कहा कि “आज हमने इस कार्यक्रम का आयोजन कप्पन के जेल में रहने के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया है।  उन्हे हाथरस में घटनास्थल पर जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आज तक वह सलाखों के पीछे है। हम स्वतंत्र मीडिया के लिए लड़ रहे हैं। मीडिया का कोई व्यक्ति अगर कोई रिपोर्ट करने के लिए मौके पर जा रहा है तो इस पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए” 

उन्होंने कहा “स्पॉट और खोजी रिपोर्टिंग दिन-ब-दिन खत्म होती जा रही है। हम देश की सर्वोच्च न्यायपालिका से कप्पन को रिहा करने और उनके खिलाफ लगे आरोपों को रद्द करने की अपील कर रहे हैं।”

केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (KUWJ), प्रेस क्लब आफ इंडिया (PCI) और दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (DUJ)  के सदस्य इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

सिद्दीकी कप्पन व  तीन अन्य लोगों को पिछले साल 5 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब वे एक दलित लड़की के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए हाथरस के एक गाँव जा रहे थे, जिसकी सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गई थी।

चारों को शांति भंग करने की आशंका पर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन पर देशद्रोह और विभिन्न आतंकी गतिवधियों में शामिल होने के कड़े आरोप लगाए गए।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here