34.1 C
Delhi
Wednesday, June 7, 2023
No menu items!

प्रियंका के पति निक जोनस को पसंद आई पत्नी की ये फ्लॉप फिल्म, नाम आप सोच भी नहीं सकते

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी जहां भी जाती है लोगों का ध्यान खींचती है। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री है। दोनों की शादी भी खूब चर्चा में रही थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हैं लेकिन शादी से पहले दोनों एक-दूसरे के काम के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। प्रियंका ने एक लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान बताया कि शादी से पहले निक ने प्रियंका की कई फिल्में नहीं देखी थी। शादी के बाद प्रियंका ने उन्हें अपने करियर की शुरुआती फिल्में भी दिखाईं। इनमें उन्हें एक ऐसी फिल्म पसंद आई जिसे 2015 की फ्लॉप फिल्मों में गिना जाता है। यह फिल्म निक कई बार देख चुके हैं।

कपल गोल देते हैं निक-प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी जहां भी जाती है लोगों का ध्यान खींचती है। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री है। दोनों की शादी भी खूब चर्चा में रही थी। प्रियंका कई इंटरव्यूज में अपने और निक के बारे में कई खुलासे करती रहती हैं। Times Lit Festival में उन्होंने बताया कि निक को उनकी कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है।

ये फिल्म है निक की फेवरिट

- Advertisement -

प्रियंका ने बताया कि उनको खुशी है कि उन्होंने ऐसे इंसान से शादी की जो कि सेम प्रोफेशन में है और उनके क्रिएटिव आइडियाज को समझता है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद दोनों एक-दूसरे को अपने शुरुआती काम के बारे में बताते थे। निक ने उनकी सारी फिल्में नहीं देखी थीं लेकिन उन्हें ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म काफी पसंद आई। यह फिल्म वह कई बार देख चुके हैं। 

जोया अख्तर थीं डायरेक्टर

दिल धड़कने दो में प्रियंका चोपड़ा के साथ अनिल कपूर, शेफाली शाह, फरहान अख्तर और अनुष्का शर्मा थे। फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और इसकी डायरेक्टर जोया अख्तर थीं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल धड़कने दो 86 करोड़ में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने 74 करोड़ रुपये कमाए थे।


- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here