9.9 C
London
Friday, April 19, 2024

Priyanka chopra: फिल्म के सेट पर घायल हुई प्रियंका चोपड़ा,’खून’ से लथपथ तस्वीरें हुई वायरल

प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है।  प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा है कि शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लग गई है।  प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। 

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों को शेयर भी करती हैं। कुछ घंटे पहले प्रियंका ने अपनी ऐसी तस्वीर को शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। फैंस को पहले तो ये लगा कि प्रियंका ने शूटिंग के लिए इस तरह का मेकअप किया है लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के चहरे पर असली चोटें भी आई हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की है। इसमें उनके चहरे पर मिट्टी लगी हुई है और जबकि दूसरी तस्वीर में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा है कि शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लग गई है। उन्हें ये चोट उनकी आने वाली फिल्म ‘सिटाडेल’ के सेट पर शूटिंग के दौरान लगी है। 

प्रियंका ने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि ‘काफी ज्यादा बिखरा हुआ दिन रहा, आपको इससे मिलाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हूं।’ तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सता रही है। उनके फैंस उन्हें उनका ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी परेशान भी हो गए हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसके बात उन्हें टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’  में भी देखा जा सकता है। हॉलीवुड के बाद वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी। हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क में अपना रेस्टॉरेंट ‘सोना’ भी खोला है, जिसमें भारतीय व्यंजनों को परोसा जाता है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khan
जमील ख़ान एक स्वतंत्र पत्रकार है जो ज़्यादातर मुस्लिम मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते है. मुख्य धारा की मीडिया में चलाये जा रहे मुस्लिम विरोधी मानसिकता को जवाब देने के लिए उन्होंने 2017 में रिपोर्टलूक न्यूज़ कंपनी की स्थापना कि थी। नीचे दिये गये सोशल मीडिया आइकॉन पर क्लिक कर आप उन्हें फॉलो कर सकते है और संपर्क साध सकते है

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here