लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को एक हफ्ते के दौरे पर लखनऊ आ सकती हैं।
सूत्रों के मुताबिक वह पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगी। साथ ही चुनावों की तैयारियों के बारे में भी उनसे जानकारी भी लेंगी। चूँकि प्रियंका गाँधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं इससे पहले 13 सिंतबर को वे उत्तर प्रदेश के 5 दिन के दौरे पर थीं।
प्रियंका गांधी 9 सितंबर को लखनऊ आयी थीं वह गोखले मार्ग पर स्थित कौल निवास पर रुकी थीं। जिसमें से वह राय बरेली में दो दिन रुकी थीं इसके अलावा 12 सितंबर को वह अमेठी के टोडरपुर भी गई थीं जहां दीवार ढहने की वजह से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इस दौरान टिकट वितरण को लेकर भी कुछ अहम फैसले लिए गए थे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं यानी 2022 में होने हैं साल 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई थी। भाजपा ने ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की थीं और पार्टी को 39.67 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि समाजवादी पार्टी को 47 सीटें, बीएसपी को 19 सीटें और कांग्रेस को महज़ सात सीटें मिली ही मिली थीं