29.1 C
Delhi
Sunday, June 4, 2023
No menu items!

सपा नेता अबू आसिम आजमी ने हरदोई में कहा- 25 करोड़ मुस्लिमों को भारत से निकालने का नहीं पूरा होगा ख्वाब

- Advertisement -
- Advertisement -

महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी परिवर्तन यात्रा के 10 वें चरण के दौरान सोमवार को हरदोई के पिहानी पहुंचे। यहां यात्रा रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

कहा कि 25 करोड़ मुसलमानों को भारत से निकालने का ख्वाब देखने वालों का कभी सपना पूरा नहीं हो सकता। भारत महात्मा गांधी और मौलाना अबुल कलाम आजाद का देश है, यहां विभिन्न वर्गों के लोग एकता के साथ रहते हैं। भाजपा सरकार सभी वर्गों पर अत्याचार कर रही है, 2022 में हिंदू -मुस्लिम एकता भाजपा को उखाड़ फेकेगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि मैं तो व्यापारी हूँ मुझे क्या पड़ा है, लेकिन मैं अपने भाइयों को अपनी मर्जी से जगाने के लिए आया हूं। इसके लिए अखिलेश यादव ने मुझसे नहीं कहा है। भाजपा वालों ने देश की करीब 35 से 40 सरकारी संपत्तियों को बेच दिया है, जिससे मुस्लिमों से ज्यादा गैर मुस्लिमों को नुकसान हुआ है। उसमें मुस्लिम मात्र एक या दो परसेंट हैं, लेकिन गैर मुस्लिम 98 परसेंट हैं। जोकि 08 के बजाय अब 12 घंटे कम वेतन में ड्यूटी करेगा। भाजपा सरकार में मध्यमवर्गीय गरीब, किसान, बेरोजगार युवा सब परेशान हैं। गुंडई, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। नौकरी के नाम पर भजिया, पकौड़ी तलने का कारोबार बताया जा रहा है। चाय बेचने वाला पकौड़ी तलने का ही रोजगार दे सकता है। हिंदू-मुसलमान एकजुट होकर इस तानाशाह,जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेकेंगे। अबू आसिम आजमी ने कहा कि धर्म संसद में मुसलमानों को देश से निकालने और बापू पर अभद्र टिप्पणी की जाती है। भाजपा के लोग उन्हें शरण देने का काम करते हैं।

भाजपा की सांसद मुसलमानों पर गलत टिप्पणी कर अपनी राजनीति चमकाती हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जबकि मुसलमान हक़ बात भी कहता है तो जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इत्र कारोबारियों पर छापे पड़ रहे हैं, लेकिन बसपा नेताओं पर छापे क्यों नहीं पड़ रहे हैं। बसपा जो भी सीट जीतेगी वो भाजपा की झोली में जाएगी। कहा कि हम सभी एकजुट होकर भाजपा को हराना है। अबू आजमी ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर उन पर मुकदमा चलाने की मांग की। उनके बेटे की संपत्ति पर योगी क्यों नहीं बुलडोजर चला रहे हैं। कहा कि कुछ नादान लोग हिंदू -मुस्लिम की राजनीति कर बरगलाना चाहते हैं, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली। इन्हें 2022 में उखाड़ फेंकेगी। झूठे मुकदमे लादकर आजम खान को जेल में रखे हैं, जबकि इनके नेताओं पर मुकदमें लगते हैं तो उन्हें जमानत मिल जाती है। भाजपा के लोग पुलिस,आइटी,सीबीआइ, ईडी आदि का दुरुपयोग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here