24.1 C
Delhi
Monday, March 20, 2023
No menu items!

राजनीतिक बदले के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है AAP सरकार: BJP राष्ट्रीय जनरल सचिव

- Advertisement -
- Advertisement -

चंडीगढ़ (शर्मा): भाजपा के राष्ट्रीय जनरल सचिव तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देश पर पंजाब पुलिस की तरफ से अन्य राज्यों के भाजपा नेताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने पर सख्त एतराज जताया है।

पंजाब पुलिस ने अब तक दिल्ली और महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं खिलाफ ऐसे तीन मामले दर्ज किए हैं। चुघ ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने राजनीतिक हिसाब चुकता करने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग के स्पष्ट संकेत दिखाने शुरू कर दिए हैं।

- Advertisement -

इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की एक वीडियो क्लिप के साथ कथित रूप के साथ छेड़छाड़ करने के लिए दिल्ली के भाजपा नेता नवीन कुमार खिलाफ मामला दर्ज करने के तरीके की सख्त निंदा करते चुघ ने कहा कि वीडियो क्लिप 6 अप्रैल को एक डिस्क्लेमर के साथ पोस्ट किया गया था। इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने ‘आप’ के कानूनी मामलों के लिए काम करने वाले गुरभेज सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। चुघ ने कहा की राज्यों में कड़वाहट की राजनीति ने कई जख्म दिए हैं। कांग्रेस पार्टी के पांच साल के शासनकाल में राजनीतिक विरोधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार भी इस रास्ते पर चल रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here