26.1 C
Delhi
Tuesday, October 3, 2023
No menu items!

ऋतिक रोशन के घर की दीवार पर आई सीलन तो लोगों ने लिए मजे, बोले- पेंट करवा लो सर इतना पैसा कहां लेकर जाओगे

- Advertisement -
- Advertisement -

एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर ज्यादा तो एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनके पोस्ट्स पर फैंस का खूब ध्यान रहता है। इसी बीच बीते बुधवार उन्होंने एक तस्वीर क्या शेयर की, उसके बाद फैंस के कमेंट्स की बाढ़ ही आ गई। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया खूब देखा जा रहा है।

दरअसल, ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो मीरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं और उनकी मां बालकनी में खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-मेरी मां के साथ एक लेडी ब्रेकफास्ट डेट पर ❤️ सुप्रभात. बुधवार का रविवार सबसे अच्छा लगता है। अब जाओ अपनी मां को गले लगाओ।

- Advertisement -

इस पोस्ट में फैंस का ध्यान उनकी तस्वीर पर न जाकर उनकी दीवार पर गया, जिसमें काफी सीलन आई हुई है और इसे लेकर उन्हें तरह-तरह की बाते कहने लगे। एक ने कमेंट कर लिखा-आपके भी घर की दीवार की छले निकलती हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- सर दीवार का पेंट करवा लो इतना पैसा कहां लेकर जाओगे।

अन्य ने कहा-दीवारों पर सीलन आ गई है…..इतने अमीर होने का भी कोई फायदा नही।

ऐसे ही कई लोगों ने कमेंट कर उनकी दीवार पर आई सीलन को लेकर बातें कही और पेंट करवाने की सलाह भी दे डाली।

काम की बात करें तो ऋतिक रोशन बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। एक्टर को आखिरी बार फिल्म वॉर में देखा गया था, जिसने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here