महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की सिर्फ सेहत बिगड़ने की खबर से उनके चाहने वाले चिंतित हो जाते हैं। ऐसे में बीते दिनों जब बिग बी के बंगले को बम से उड़ाने की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।
दरअसल, बीती रात शुक्रवार को मुंबई पुलिस के पास सीएसटी, भायखला, दादर और अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर पर बम रखे जाने को लेकर एक कॉल आया था। इस बात की सूचना मिलते ही सबसे पहले इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई थी और बकायदा तलाशी अभियान चलाया गया था। हालांकि, अब खबर है कि बम रखे जाने की सूचना झूठी थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस यूनिट ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
उनसे इस फेक कॉल के बारे में पूछताछ की जा रही है। जो मुंबई पुलिस को बीती रात आई थी। जिसमें मुंबई में 4 अलग-अलग लोकेशन्स पर बम होने का दावा किया गया था। बाहरहाल, यह खबर भले ही झूठी निकली हो, लेकिन मुंबई पुलिस अब भी इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं महानायक से जुड़ी ऐसी खबरें मिलने के बाद से ही फैंस के बीच खलबली मच गई थी। फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे।
काम के मोर्चे पर बात करें तो, इन दिनों बिग बी कई फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। वह नाग अश्विन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास ‘झुंड’, रश्मिका मंदाना स्टारर ‘गुडबाय’, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ भी पाइपलाइन में हैं।
You must log in to post a comment.