32.1 C
Delhi
Monday, September 25, 2023
No menu items!

मां-बाप के स्टारडम ने बर्बाद किया इन 9 स्टारकिड्स का करियर, फैंस ने नहीं डाली घास

- Advertisement -
- Advertisement -

मां बाप के स्टारडम के आगे फुस्स हुए ये 9 स्टारकिड्स

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनके बच्चों ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई है। हालांकि इनमें से सब स्टारकिड्स को सफलता हासिल नहीं हुई है। बहुत से ऐसे स्टारकिड्स भी हैं जिन्होंने अपने माता पिता की तरह बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश की लेकिन वो ऐसा कर ही नहीं पाए। ये सितारे अपने माता पिता के स्टारडम के आगे फुस्स हो गए। आज इन स्टारकिड्स को बॉलीवुड के फ्लॉप एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता है।

अभिषेक बच्चन (Abhishek bachchan)

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने सालों पहले बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश की। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने कई हिट फिल्मों में काम भी किया। बावजूद इसके अभिषेक बच्चन ज्यादा समय तक इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं रह पाए। अभिषेक बच्चन को आज बॉलीवुड के फ्लॉप एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता है।

सोहा अली खान (Soha Ali Khan)

- Advertisement -

सोहा अली खान की मां शर्मिला टैगोर एक समय बॉलीवुड की टॉप अदाकारा रह चुकी हैं। शर्मिला टैगोर उस जमाने में लाखों करोड़ों दिलों पर राज करती थीं। वहीं सोहा अली खान के पिता जाने माने क्रिकेटर थे। वहीं सोहा अली खान अपने माता पिता की तरह फेम हासिल नहीं कर सकीं। बॉलीवुड में चंद फिल्में करने के बाद सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ अपनी ग्रहस्थी बसा ली।

बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके सनी देओल के बेटे करण देओल ने कुछ समय पहले ही फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफ्स पर बुरी तहर पिट गई। जिसके बाद से ही करण देओल किसी फिल्म में नहीं आए हैं। फैंस ने करण देओल को एक सिरे ने खारिज कर दिया है।

तुषार कपूर (Tusshar kapoor)

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर का आता है। तुषार कपूर बॉलीवुड सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे हैं जिन्होंने बॉलीवुड की दुनिया पर राज किया है। लोग जितेंद्र की फिल्में देखने का इंतजार किया करते थे। हालांकि तुषार कपूर के साथ ऐसा नहीं है। कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद तुषार कपूर अब काम नहीं कर रहे हैं। तुषार कपूर को अब केवल रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल की सीरीज में ही देखा जाता है।

तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji)

बॉलीवुड अदाकारा नूतन की बेटी और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश की थी। तनीषा मुखर्जी इस काम में नाकामयाब रहीं। बिग बॉस के जरिए तनीषा मुखर्जी का करियर को जरूर उछाल मिला था। बाद में फैंस एक बार फिर से तनीषा मुखर्जी को भूल गए। अब तनीषा मुखर्जी केवल अपनी बहन और मां के साथ होने पर ही लाइमलाइट में आती हैं।

ईशा देओल (Esha Deol)

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी बॉलीवुड का हिस्सा रह चुकी हैं। शुरूआत में तो ईशा देओल को कई अच्छी फिल्में मिलीं। हिट फिल्में देने के बाद भी ईशा देओल अपने माता पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की तरह पेम हासिल नहीं कर सकीं। ऐसे में चंद सालों में ही ईशा देओल को बॉलीवुड छोड़ना पड़ गया।

फरदीन खान (Fardeen Khan)

बॉलीवुड एक्टर फिरोज खान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है। एक जमाने में फिरोज खान बॉलीवुड की शान हुआ करते थे। अपने पिता की तरह ही फरदीन खान ने भी इंडस्ट्री में फेम पाने की कोशिश की थी। फरदीन खान कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उसके बाद भी फरदीन खान फैंस के दिलों में जगह नहीं बना पाए। ड्रग केस में नाम आने के बाद फरदीन खान का करियर पूरी तरह से तबाह हो गया। 

प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar)

बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर आज भी इंडस्ट्री का एक जानामाना नाम हैं। राज बब्बर बीते कई सालों से बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं उनकी मां स्मिता पाटिल बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी हैं। स्मिता पाटिल ने उस दौर में इंडस्ट्री के टॉप सितारों के साथ काम कर किया था। हालांकि राज बब्बर और स्मिता पाटिल की तरह उनका बेटा प्रतीक बब्बर सफलता की ऊंचाईयों का हासिल नहीं कर सका। बॉलीवुड में काम करने के बाद भी प्रतीक बब्बर एक हिट फिल्म नहीं दे पाएं हैं।

महाअक्षय चक्रवर्ती (Mahaakshay Chakraborty)

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती इंडस्ट्री के सबसे मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। लोग आज भी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्में देखना पसंद करते हैं। हालांकि उनके बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती को फैंस ने उतना प्यार नहीं दिया। यही वजह है जो महाअक्षय चक्रवर्ती की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती चली गईं। अब तो फैंस महाअक्षय चक्रवर्ती का नाम तक भूल चुके हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here