6.3 C
London
Saturday, April 27, 2024

मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 पहले ही मैच में चलाया अपना जादू, पांच विकेट लेकर 5 धांसू रिकॉर्ड किए अपने नाम।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में छा गए। उन्होंने रविवार को धर्मशाला के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी की और पंजा मारा।

शमी ने 10 ओवर में 54 रन खर्च करने के बाद 5 विकेट चटकाए। उन्होंने डिरिल मिचेल (130), रचिन रविंद्र (75), विल यंग (17), मिशेल सेंटनर (1) और मैट हनरी (0) का शिकार किया। शमी की बेहतरीन बॉलिंग की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 273 रन पर ढेर कर दिया। शमी ने पांच विकेट हॉल लेकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। चलिए, आपको उनके पांच धांसू रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

शमी वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को पछाड़ा है। शमी अब तक 36 विकेट ले चुके हैं जबकि कुंबले ने 31 शिकार किए। उनके बाद जसप्रीत बुमराह (29) और पूर्व कप्तान कपिल देव है। टॉप पर पूर्व तेज गेंदबाज जहरीन खान (44) और जवागल श्रीनाथ (44) हैं। शमी इसके अलावा वर्ल्ड कप में 12 पारियों के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। वह 36 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 29 विकेट चटकाए हैं। श्रीलंका के पूर्व पेसर लसिथ मलिंगा (26) तीसरे नंबर पर हैं।

शमी वर्ल्ड कप इतिहास में दो बार पांच विकेट हॉल लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड से पहले वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइफर लिया। शमी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार चार से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर आ गए हैं। शमी और साउथ अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर ने पांच-पांच पर यह कारनामा किया है। स्टार्क ने ऐसा 6 मर्तबा किया है। शमी ने वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार फाइफर लेने के मामले में हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ की बराबरी कर ली है। तीनों ने पांच-पांच बार यह कमाल किया है।

By Ahsan Ali

- Advertisement -spot_imgspot_img
Ahsan Ali
Ahsan Ali
Journalist, Media Person Editor-in-Chief Of Reportlook full time journalism.

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img