33.1 C
Delhi
Friday, September 29, 2023
No menu items!

जहांगीर पूरी विध्वंश पर कांग्रेस का केन्द्रीय मंत्री हरदीप पूरी के घर के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन, मोदी को बताया मोगैंबो

- Advertisement -
- Advertisement -

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा प्रभावित क्षेत्र में बुल्डोजर वाले ऐक्शन को लेकर गुरुवार (21 अप्रैल, 2022) को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के घर के बाहर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। हालात बेकाबू न हों, इसलिए पुलिस वालों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पकड़-पकड़कर बसों में बंद किया, जबकि कुछ लोगों के हिसारत में लिए जाने की खबर है।

इस बीच, कांग्रेसियों ने बस की खिड़की से बुल्डोजर (खिलौना) लहरा कर प्रदर्शन जारी रखा। विरोध करते हुए केंद्र सरकार को घेरा और कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोगैंबो (हिंदी फिल्म का एक विलेन, जिसे अमरीश पुरी ने निभाया था) का काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

मोदी जी मोगैंबो- इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हरदीप पुरी के घर के बाहर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के खिलाफ एक्शन लेते हुए पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को बस में भरकर ले गयी। महिला कार्यकर्ताओं को भी बस में भरकर ले जाया गया। ये सभी प्रदर्शनकारी बुल्डोजर लेकर आए थे और बसों की खिड़कियों से बुल्डोजर का खिलौना दिखा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मोदी जी मोगैंबो का काम कर रहे हैं। इन सभी कार्यकर्ताओं ने सीधे-सीधे केंद्र सरकार और पीएम मोदी को कठघरे में खड़ा किया। हालांकि, पुलिस पहले से ही चक-चौबंद थी और इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बस में भरकर प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया।

प्रदर्शनकारी पुलिस बल की तुलना में कम थे ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को चारों ओर से घेरकर बसों में भर दिया गया। पीएम रूट लगा होने की वजह से प्रदर्शन डेढ़ घंटा देर से शुरू हुआ और तुरंत ही इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों को पुलिस ने पकड़कर बसों में भर दिया। हालांकि, बस में भरने के बाद भी कार्यकर्ता खिड़की से बाहर निकल-निकलकर नारे लगा रहे थे। कांग्रेस का कहना है कि ये अतिक्रमण गैर-संवैधानिक है ऐसे में ना सिर्फ जहांगीरपुरी बल्कि पूरे देश में ये प्रदर्शन हो रहे हैं।

कांग्रेस का डेलीगेशन जहांगीरपुरी पहुंचा- एक तरफ जहां भारतीय युवा कांग्रेस ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार (21 अप्रैल 2022) को कांग्रेस का एक डेलीगेशन जहांगीरपुरी में उस स्थान पर पहुंचा जहां कल अवैध निर्माण के नाम पर बुल्डोजर चलाया गया था। कांग्रेस का कहना है कि ये कार्र्रवाई एकतरफा की गयी है। बिना नोटिस के किसी का घर नहीं तोड़ सकते।

सुप्रीम कोर्ट ने किया हस्तक्षेप- दरअसल, उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बीजेपी शासित (NDMC) ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुधवार (20 अप्रैल 2022) को इलाके में एक मस्जिद के पास कई पक्के और अस्थाई ढांचों को बुल्डोजर से तोड़ दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस विध्वंस कार्रवाई के खिलाफ जमीयत की याचिका का संज्ञान लेने के बाद अभियान को रोकने के लिए दो बार हस्तक्षेप किया था।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here