25.1 C
Delhi
Thursday, October 5, 2023
No menu items!

मेरठ:कब्रिस्तान से रात में रहस्यमय तरीके से गायब हो रही लाशें, सुबह खुदी मिलती हैं कब्र

- Advertisement -
- Advertisement -

मेरठ ( Meerut News ) थाना सरधना क्षेत्र में एक कब्रिस्तान से रात में लाशें ( Dead Bodies ) गायब हो रही हैं। सुबह कब्रिस्तान में कब्रे खुली मिलती हैं। कब्रिस्तान से लाशों के गायब होने की सूचना से आसपास के इलाके में दहशत है। लोगों ने तंत्र क्रिया का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है।

मामला सरधना के नंगला रोड स्थित कब्रिस्तान का है। लोगों का आरोप है कि यहां तंत्र क्रिया के लिए कब्र खोदकर शव बाहर निकाल लिए जाते हैं। एक कब्र से शव निकाला गया और फिर उसी में डाल दिया गया। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत कराया। कब्र पर दोबारा मिट्टी डलवाकर उसे बंद कराया गया। लोगों का आरोप है कि पहले भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं। कब्रों को खोलकर शवों को गायब कर दिया जाता है

- Advertisement -

नंगला रोड स्थित कब्रिस्तान में सुबह ही दो कब्र खुदी हुई मिली। पता चलते ही स्थानीय लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। एक कब्र से शव निकालकर दोबारा उसमें डाला गया जबकि एक कब्र काफी पुरानी थी जिसमें शव गायब था।

बताया कि जिसकी कब्र को खोदा गया वह घोसियान निवासी नाजिम पुत्र शफीक की थी, जिसकी एक माह पूर्व मौत हुई थी। सूचना मिलते ही नाजिम के परिजन और नगर के जिम्मेदार लोग वहां पहुंच गए। सभी ने घटना पर रोष जताया।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मजदूर बुलाकर दोनों कब्रों को बंद करा दिया। परिजनों का आरोप है कि तंत्र क्रिया के लिए शव को कब्र से बाहर निकाला गया और फिर वापस उसे कब्र में डाल दिया

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here