32.1 C
Delhi
Monday, September 25, 2023
No menu items!

आटो को एंबुलेंस बना फेमस होने वाला जावेद ‘दुष्कर्म’ के आरोप में गिरफ्तार 

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐशबाग पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक आटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपित जावेद कोरोना काल में अपने आटो को एंबुलेंस बनाने को लेकर चर्चा में आया था। वह काफी दिनों से एक शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों के बीच में विवाद हुआ तो महिला अपने पति के पास वापस पहुंच गई थी। इस पर आरोपित ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐशबाग थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया के मुताबिक 27 साल की महिला शादीशुदा है और निजी काम करती है। उसकी ऐशबाग मे रहने वाले जावेद उफ चांद से दोस्ती थी। जावेद भी पहले से शादीशुदा है। दोनों कुछ माह से लिव-इन में रह रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था।

- Advertisement -

इससे परेशान होकर महिला जावेद का साथ छोड़कर अपने पति के साथ वापस रहने लगी। इस बात से जावेद नाराज हो गया और महिला के पति को जाकर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर महिला नाराज हो गई और उसने जावेद को घर जाने के लिए कहा। बाद में उसने थाने जाकर जावेद के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

जावेद कोरोना काल में आया था चर्चाओं में

जावेद कारोना काल में उस समय चर्चाओं में आ गया था, जब उसने अपने आटो में आक्‍सीजन सिलेंडर फिट कर इसे एंबुलेंस की तरह इस्‍तेमाल करते हुए मरीजों को अस्‍पताल पहुंचाने लगा था। बाद में उसके इस काम को लेकर जिला प्रशासन ने नियम-विरुद्ध मानते हुए विरोध किया था।

उस समय सामाजिक संगठन ने इस नेक काम को करने के लिए उनकी काफी प्रशंसा की थी। अब उनको दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here