27.1 C
Delhi
Saturday, March 25, 2023
No menu items!

मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान कहा- BJP-RSS का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहा हूं।

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुकाबला करने के लिए अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।खरगे ने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति ‘‘चिंताजनक” है तथा केंद्र में सत्तारूढ़ दल भाजपा पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग जैसी स्वायत्त संस्थाओं को ‘‘कमजोर करने”का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहता हूं क्योंकि देश की हालत चिंताजनक है। भाजपा सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी स्वायत्त संस्थाओं को कमजोर कर रही है। (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी और (केंद्रीय गृह मंत्री अमित) शाह इस तरह से राजनीति कर रहे हैं कि जैसे देश में लोकतंत्र के लिए कोई जगह ही नहीं है। इसलिए, निर्वाचक मंडल (डेलीगेट) की सिफारिश पर मैं यह चुनाव लड़ रहा हूं।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधियों से सहायता और समर्थन मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं राज्यसभा में विपक्ष का नेता था, लेकिन इस्तीफा दे दिया क्योंकि मैं यह चुनाव लड़ना चाहता हूं। पार्टी के उदयपुर घोषणापत्र–एक नेता एक पद–का पालन करते हुए मैंने (उच्च सदन के) नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। ”

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here