25.1 C
Delhi
Tuesday, June 6, 2023
No menu items!

लखनऊ: बड़ी काली जी मंदिर का महंत युवक के साथ ‘कुकर्म’ के आरोप में गिरफ्तार 

- Advertisement -
- Advertisement -

लखनऊ के चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर के महंत और ट्रस्ट के सचिव ओम भारती को कुकर्म के प्रयास के आरोप में पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी रात करीब पौने 12 बजे की गई।

मंदिर में ही प्रसाद बेचने व फोटोग्राफी करने वाले युवक ने सोमवार शाम को महंत के खिलाफ तहरीर दी थी।

- Advertisement -

एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक चौक में ही रहने वाले एक युवक ने तहरीर दी थी कि वह मंदिर में फोटोग्राफी करता है और परिसर में ही उसकी प्रसाद की भी दुकान है। वह अपनी विधवा मां और नाबालिग बहन के साथ रहता है। उसने आरोप लगाया कि मंदिर के वर्तमान महंत ओम भारती अक्सर उसे अपने कमरे में बुलाकर हाथ-पैर दबवाते थे।

मना करने पर महंत उससे दुकान खाली करने की धमकी देते थे। आठ अप्रैल को महंत ने रात में आरती के बाद उसे अपने कमरे में रोक लिया। फिर उसके साथ अश्लील हरकत की और अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया।

इससे पहले भी वह कई बार अश्लील हरकत कर चुके थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि महंत ने उसकी नाबालिग बहन के साथ भी अश्लील हरकत की। आरोपी महंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here