28.8 C
Delhi
Wednesday, March 29, 2023
No menu items!

Love Marriage के लिए बयान देने पहुंची लड़की को परिवार वाले थाने के सामने से उठा ले गए। वीडियो वायरल

- Advertisement -
- Advertisement -

राजस्थान के जोधपुर जिले में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती को अगवा कर लिया। फल्मी अंदाज में गाड़ी से आए परिजन लड़की को थाने के बाहर से अगवा कर ले गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें गाड़ी के पीछे लड़की का पति और पुलिसकर्मी भागते हुए नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार घटना जोधपुर के बिलाड़ा थाना इलाके की है। 12 अक्टूबर को युवती के पिता ने थाने में बेटी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। बीती 16 अक्टूबर को प्रेम विवाह करने के बाद युवती अपने पति के साथ बयान दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थी। उसके परिजनों को बेटी के थाने आने की जानकारी लग गई। इस दौरान गाड़ी से आए परिजन उसे थाने के बाहर से उठा ले गए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घटना को पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पीछा कर लड़की को दो घंटे में ही बरामद कर लिया गया था। साथ ही उसके परिवार के कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। उसके बयान दर्ज करने के बाद पुलिस सुरक्षा में उसे उसके पति के साथ घर भेज दिया गया।

Ahsan Ali

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img