36.1 C
Delhi
Monday, June 5, 2023
No menu items!

दिल्ली में RSS कार्यालय के लिए ढीले किए गए नियम

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दिल्ली स्थित कार्यालय के लिए नियमों में कथित तौर पर ढील दी गई है। झंडेवालान इलाके में इस ऑफिस का निर्माण कार्य फिलहाल चल रहा है। जिस हिसाब से काम हो रहा है, उससे यही लगता है कि यह आकार और अंदाज में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दफ्तर की तरह भव्य होने वाला है।

दरअसल, 2016 में ढहा दिए गए केशव कुंज कॉम्पलेक्स में तीन जर्जर तीन मंजिला इमारतें थीं। अब इसी साइट पर एक कॉरपोरेट शैली की बहुमंजिला संरचना आ रही है, जिसमें स्वयंसेवकों की एक विशाल सेना रहेगी। कहा जा रहा है कि इमारत की ऊंचाई बढ़ाने के लिए नगर निगम के नियमों में ढील दी गई है। इसके विपरीत, महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय काफी हद तक अपने पुराने स्वरूप को बरकरार रखता है।

- Advertisement -


वहीं, नई दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का बहुमंजिला मुख्यालय भी किसी लग्जरी पार्टी ऑफिस से कम नहीं है। यह इस मामले में एक ऊंचा मानक स्थापित करता है। बीजेपी चीफ का ऑफिस सीईओ दफ्तर तक को टक्कर देता है और करीब तीन हजार स्क्वायर फुट में फैला है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here