24.1 C
Delhi
Monday, March 20, 2023
No menu items!

KRK ने उड़ाया फिल्म 83 से दीपिका पादुकोण के लुक का मजाक, इस पाकिस्तानी क्रिकेटर से कर दी तुलना

- Advertisement -
- Advertisement -

बॉलीवुड क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) उर्फ केआरके (KRK) अक्सर अपने बड़बोलेपन और विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर ने ना सिर्फ इंडस्ट्री के छोटे सितारों पर निशाना साधा है, बल्कि सलमान खान (Salman Khan) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जैसे बड़े नामों से भी भिड़ते देखे जा चुके हैं। इसी कड़ी में अब केआरके ने एक और ए-लिस्टर एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेने की कोशिश की है, जो कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं।

कमाल राशिद खान का लेटेस्ट ट्वीट (Kamaal R Khan) फैंस का अटेंशन बखूबी ग्रैब कर रहा है। जिसमें उन्होंने मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 का ट्रेलर देखने के बाद दीपिका पादुकोण पर निशाना साध दिया है। दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रुमी देव का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार में फिट होने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को काटा, लेकिन अब उनकी इस मेहनत पर कमाल राशिद खान के भद्दे कमेंट ने पानी फेर दिया है।

- Advertisement -

केआरके ने दीपिका का मजाक बनाते हुए ट्वीट में लिखा,’रणवीर सिंह और रमीज राजा दोनों ही काफी अच्छे लग रहे हैं।’ इस ट्वीट से साफ होता है कि कमाल आर खान ने दीपिका की खिल्ली उड़ाते हुए उनकी तुलना क्रिकेटर रमीज राजा से कर दी है। बताते चलें कि, रमीज राजा (Rameez Raja) पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेटर रहे हैं जो कि इन दिनों क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री करते देखे जाते हैं। केआरके का ये ट्वीट भी सामने आते ही सुर्खियों में आ गया है। जहां एक तरफ फैंस इस ट्वीट के जरिए दीपिका की चुटकी ले रहे हैं, तो वहीं कुछ ने क्रिटिक को लताड़ लगाई है। 

बताते चलें कि, फिल्म 83 की कहानी 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के ईर्द-गिर्द घूमती है। इस मैच में कपिल देव ने भारत की मेजबानी की थी। फिल्म 83 को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। वहीं, ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर पांच भाषाओं में रिलीज होगी। जिसमें तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाएं शामिल हैं। फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 24 दिसंबर को धमाल मचाने उतरेगी। 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here