बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) खुद को लाइमलाइट में बनाए रखना बखूबी जानती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां पर वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी झलकियां दिखाती रहती हैं। हाल ही में, करीना कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने लेटेस्ट वेकेशन की झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

पहले आप ये जान लीजिए कि, 15 सितंबर 2021 को करीना कपूर को अपने लविंग हसबैंड सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहां उन्हें अपने परिवार के साथ वेकेशन पर जाते हुए पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। हालांकि, अब तक उनके डेस्टिनेशन के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही करीना ने फैंस को इस बारे में कुछ बताया है। लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, करीना कपूर 21 सितंबर 2021 को 40 साल की हो जाएंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि, ये फैमिली वेकेशन एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन का है।
You must log in to post a comment.