36.1 C
Delhi
Monday, June 5, 2023
No menu items!

कमल हासन के सामने टिक नहीं पाई पृथ्वीराज, यह क्या हाल हो गया

- Advertisement -
- Advertisement -

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसी दिन कमल हासन की ‘विक्रम’ ने भी दस्तक दी। अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर बज तो खूब क्रिएट हुआ लेकिन यह दर्शकों को उस तादाद में थियेटर्स तक खींचने में नाकामयब रही। ओपनिंग डे पर ही ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की धीमी शुरुआत रही। उसके बाद वीकेंड में भी ज्यादा बढ़त नहीं देखी गई। दूसरी ओर कमल हासन की ‘विक्रम’ धूम मचा रही है। फिल्म ने जो पकड़ पहले दिन बनाई उसे कायम रखा। 

कितना रहा कलेक्शन

- Advertisement -

यशराज बैनर के तले बनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ वर्ल्डवाइड 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। भारत में इसे 3750 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 10.70 करोड़, शनिवार को 12.60 करोड़ का कलेक्शन किया। Sacnilk डॉट कॉम के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 16.20 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह 3 दिन में फिल्म ने 39.50 करोड़ कमा लिए हैं। यह शुरुआती आंकड़ा है, इसमे थोड़ा-बहुत फेरबदल हो सकता है।

‘सम्राट पृथ्वीराज’ में अक्षय-मानुषी के अलावा सोनू सूद और संजय दत्त अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।

‘विक्रम’ का प्रदर्शन

कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ का पहले दिन से बोलबाला है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखा। ‘विक्रम’ का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। अन्य कलाकारों में विजय सेतुपति और फहाद फासिल हैं। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को धुआंधार कमाई करते हुए 32.05 करोड़, शनिवार को 28.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। शाम तक के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन करीब 31 करोड़ कमा लिए हैं। तीन दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 91.75 करोड़ रहा। 

‘विक्रम’ की जो रफ्तार है उसके बाद ऐसा लग रहा है सोमवार को यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। वर्ल्डवाइड यह पहले ही 100 करोड़ कमा चुकी है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here