31.1 C
Delhi
Wednesday, September 27, 2023
No menu items!

जहांगीर पूरी में ‘मुसलमानों’ के घर ढाहने पर खुश हुई न्यूज़ एंकर तो अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने लगाई लताड़

- Advertisement -
- Advertisement -

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद इलाके के अवैध निर्माण पर एमसीडी ने 20 अप्रैल को बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कार्रवाई के बीच टाइम्स नाउ की पत्रकार-एंकर नाविका कुमार ने हंसते हुए इमोजी के साथ ट्वीट कर लिखा, ”बुलडोजर की मांग में भारी वृद्धि हो गई है। क्या हम मैन्यूफैक्चरिंग के लिए अपनी क्षमता बढ़ा रहे हैं या हमें आयात पर निर्भर ही रहना पड़ेगा? बस पूछ रही हूं।” उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उनके ट्वीट की कड़ी निंदा की है। स्वरा ने पत्रकार के ट्वीट और जहांगीरपुरी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,”गोदी मीडिया एंकरों की कुरूपता और असंवेदनशीलता…ऐसे परेड पर गर्व करते हैं। मेरे पास ये बताने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं कि हम इंसान के रूप में कितने नीचे गिर गए हैं।” एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर लोगों ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

एक यूजर ने लिखा,”अगर बुलडोजर चलाने से न्याय मिलता है तो ये बड़ी-बड़ी अदालतें, उसमें लाखों कर्मचारी, उसमे बड़े-बड़े जज इन सब पर अरबों रुपये बर्बाद करने से क्या फायदा? बुलडोजर ही चलाओ हर जगह। नए भारत में बुलडोजर जस्टिस ही नई कानून-व्यवस्था है।”

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here