32.1 C
Delhi
Monday, September 25, 2023
No menu items!

नाजिला के बर्थडे पर रोमांटिक हुए मुनव्वर फारूकी, कभी किया हग तो कभी करते दिखे बल्श!

- Advertisement -
- Advertisement -

लॉकअप सीजन 1 के विनर मुनव्वर फारूकी लगातार सुर्खियों मे बने हुए है। शो जीतने के बाद ही इस राज़ से भी पर्दा उठा गया कि मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड आखिर कौन है?, एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।

जिसके बाद से उनकी लव लाइफ चर्चाओं में हैं। वह अपना ज्यादातर वक्त गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ बिता रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने गर्लफ्रेंड नाजिला का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

- Advertisement -

आपको बता दे, नाजिला ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मुनव्वर फारूकी के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज में मुनव्वर फारूकी ने कभी नाजिला का हाथ पकड़ा है, तो कभी उन्हें हग कर लिया है। एक फोटो में देखा जा सकता है कि मुनव्वर, नाजिला का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें फूलों का गुलदस्ता दे रहे हैं। इसमें वो ब्लश करते हुए भी दिखाई दिए।

वहीं, एक और फोटो सामने आई है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। मुनव्वर फारूकी ने नाजिला का हग किया है और वह मिरर के सामने खड़ी होकर फोटो रही हैं। इस दौरान दोनों ने पिंक कलर का आउटफिट पहना है। दोनों साथ मे कपल गोल्स सेट करते दिखाई दे रहे है। वही इन फोटोज को पोस्ट करते हुए नाजिला ने कैप्शन में लिखा, ‘एक साथ दो सेलिब्रेशन’।

इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करते हुए नाजिला को जन्मदिन की बधाई दे रहे है। बता दे कि इंस्टाग्राम पर नाजिला के 2 लाख 99 हजार फॉलोअर्स हैं, जो उनकी फोटोज और वीडियोज को खूब पसंद करते हैं। वही नाजिला के फॉलोवर्स तेज़ी से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे है।

7 मई को ‘लॉकअप’ शो का ग्रैंड फिनाले हुआ था, जिसमें मुनव्वर फारूकी ने पायल रोहतगी, शिवम शर्मा, आजमा फल्लाह और अंजलि अरोड़ा को हराते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद मुनव्वर फारूकी को 20 लाख रुपये की राशि मिली और साथ ही एक चमचमाती लग्जरी कार भी दी गई। इसके अलावा उन्हें इटली ट्रिप का भी ऑफर मिला।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here