29.1 C
Delhi
Thursday, June 8, 2023
No menu items!

क्या सलमान खान ने गुपचुप तरीके से रचाई सोनाक्षी सिन्हा से शादी ? क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई। सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं, जिनकी शादी का इंतजार सभी को रहता है। हर कोई सलमान को दूल्हा बनते हुए देखना चाहता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) दूल्हा-दुल्हन बने दिख रहे हैं।

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

- Advertisement -

इस फोटो को देखने के बाद कई फैंस सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को बधाई भी दे रहे हैं। फोटो में सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, सलमान-सोनाक्षी की सगाई की ये फोटो मॉर्फ्ड है। इस तस्वीर को किसी फैन ने एडिट किया है। बता दें कि सलमान खान कुछ दिनों पहले Da Bangg टूर के लिए दुबई गए थे और हाल ही में मुंबई लौटे हैं। 

जब अरबाज ने Salman Khan की शादी को लेकर पूछा सवाल : 
कुछ महीनों पहले अरबाज खान (Arbaaz Khan) के टॉक शो पिंच में अनिल कपूर (Anil Kapoor) पहुंचे थे। अरबाज ने अन‍िल कपूर से पूछा कि सलमान की शादी कब होगी? इस पर अन‍िल कपूर ने कहा- आप तो खुद सलमान के भाई हैं तो आप बताएंगे मुझे। घर पर बातचीत तो होती होगी। इसपर अरबाज कहते हैं- अरे थक गए हैं हम। इस पर अनिल कपूर ने कहा कि जब घर में डिस्कशन होता है लेकिन वो खुद ही जवाब नहीं देते तो मैं कैसे बता सकता हूं। 

एक एक्टर से जुड़ रहा Sonakshi Sinha का नाम : 
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) कभी सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के साले बंटी सचदेवा (Bunty Sachdeva) को डेट करती थीं। हालांकि, अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसे देखने के बाद लोगों को लगने लगा कि सोनाक्षी इन्हें डेट कर रही हैं। बता दें कि जहीर इकबाल की डेब्यू फिल्म नोटबुक के समय से ही ऐसी खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ रिलेशनशिप में हैं।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here