9.1 C
London
Saturday, April 20, 2024

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में लगी शिखर धवन की लॉटरी, भारी रकम चुका कर ‘इस’ टीम ने बनाया अपना हिस्सा

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

नई दिल्ली: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL Mega Auction 2022) का आयोजन आज से बेंगलुरु में हो रहा है.  दो दिन तक चलने वाले इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां मोटी रकम लगाने को बेताब हैं. इस बार नीलामी में 10 टीमें, 590 खिलाड़ियों के लिए लगभग 561 करोड़ रुपये दांव पर हैं. शिखर धवन पर सबसे बड़ी बोली लग रही है. 

शिखर धवन ऑक्शन ऑक्शन के उन मार्की खिलाड़ियों में शामिल थे जिनकी नीलामी की शुरुआत में ही उनके ऊपर बोली लगेगी। वह आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे। पिछले साल उन्होंने 16 मैच की 16 पारियों में 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 39.13 और स्ट्राइक रेट 124.62 का रहा था। उनके आईपीएल रिकॉर्ड को देखते हुए इस बार पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

शिखर धवन ने इस ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था, लेकिन ऑक्शन के दौरान उनके ऊपर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा था और वही हुआ। उनके लिए आखिरी बोली पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने लगाई और उन्हें अपने टीम में शामिल कर लिया। इस बार नीलामी में कुल 600 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिसमें 2 नई फ्रेंचाइजियों के शामिल होने के बाद कुल 10 फ्रेंचाइजी बोली लगा रही है।

किस किस टीम का हिस्सा रह चुके हैं धवन ?

शिखर धवन के IPL की सफर बड़ी दिलचस्प रही है। उन्होंने टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरुआत पहले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ की थी। फिर उन्हें अगले 2 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस से आशीष नेहरा के बदले ट्रेड किया गया था। जबकि IPL का चौथे सीजन में धवन डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए नजर आए।

2014 में वो सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और फिर 2018 के IPL सीजन तक इन्ही के लिए खेलते रहे और टीम को एक खिताब भी दिलाया। इसके बाद 2019 में वो ट्रेडिंग के जरिए एक बार फिर कैपिटल्स में शामिल हुए। उन्होंने 2019 से लेकर 2021 सीजन IPL का दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला और अब IPL 2022 में वो पंजाब किंग्स टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल में अब तक कैसा रहा है धवन का प्रदर्शन

192 आईपीएल मैचों में धवन ने 34 से अधिक के औसत से 5784 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126.64 का रहा है और उनके बल्ले से दो शतक और 44 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 106 रन है। धवन विराट कोहली के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वो आईपीएल में निरंतरता के साथ रन बनाने में माहिर हैं और अक्सर पावरप्ले का फायदा उठाते हुए अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khan
जमील ख़ान एक स्वतंत्र पत्रकार है जो ज़्यादातर मुस्लिम मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते है. मुख्य धारा की मीडिया में चलाये जा रहे मुस्लिम विरोधी मानसिकता को जवाब देने के लिए उन्होंने 2017 में रिपोर्टलूक न्यूज़ कंपनी की स्थापना कि थी। नीचे दिये गये सोशल मीडिया आइकॉन पर क्लिक कर आप उन्हें फॉलो कर सकते है और संपर्क साध सकते है

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here