22.1 C
Delhi
Thursday, March 30, 2023
No menu items!

महंगाई की मार: पेट्रोल डीजल ने दिया बड़ा झटका, घरेलू LPG में भी 50Rs की बढ़ोतरी

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्लीः काफी समय से जिस बात की संभावना जताई जा रही थी वो आज हो गया है और देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आज बढ़ गए हैं।

पेट्रोल डीज़ल के दामों में ये इजाफा आज कच्चे तेल की लगातार चढ़ती कीमतों और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल तेल के दाम बढ़ने के चलते हुए हैं। पेट्रोल और डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। अब से कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी की भी आशंका है। बता दें कि बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम 137 दिन बाद बढ़े हैं और इससे पहले 4 नवंबर को देश में ईंधन के दाम बढ़े थे। आज सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो चुकी हैं।

- Advertisement -

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 96.21 हो गई है। जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपए प्रति लीटर से मंहगा होकर अब 87.47 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 मार्च 2022 को पेट्रोल के रेट 109.98 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 110.82 रुपये प्रति लीटर जा पहुंचे हैं। जबकि डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जो 4 महीने से 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी

वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। नई कीमत आज (मंगलवार) से लागू होगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 के बाद बढ़े हैं। आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 899.50 रुपए से बढ़कर 949.5 रुपए हो गई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here