34.1 C
Delhi
Wednesday, June 7, 2023
No menu items!

उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को किसान ने मंच पर चढ़कर जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक कार्यक्रम में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक किसान ने भाजपा विधायक को थप्पड़ जड़ दिया।

किसान ने उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को मंच पर सबके सामने थप्पड़ जड़ा। किसान हालांकि जिस अंदाज में भाजपा विधायक के करीब पहुंचा, उससे किसी को अंदादा नहीं था कि अगले पल क्या होने वाला है।

- Advertisement -

भाजपा विधायक पंकज गुप्ता भी ये नहीं समझ सके और अपना हाथ आगे बढ़ाया। इसी दौरान किसान ने थप्पड़ लगा दिया। यह देख पुलिस वाले हरकत में आए और जबरन किसान को मंच से नीचे उतारा गया। 

किसान ने भारतीय किसान यूनियन की टोपी पहन रखी थी। उसके एक हाथ में लाठी थी। फिलहाल ये सामने नहीं आ सका है कि उसने थप्पड़ क्यों लगाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि विधायक ने थप्पड़ मारने वाली बात से इनकार किया है।

वहीं, सामने आई जानकारी के अनुसार पूरा वाकया तीन दिन पुराना है। विधायक क्षेत्र में एक मूर्ति के अनावरण के लिए पहुंचे थे। वहीं जनसभा भी थी। पंकज गुप्ता मंच पर बैठे हुए थे, तभी बुजुर्ग किसान ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here