30.1 C
Delhi
Saturday, September 30, 2023
No menu items!

एक ही गाड़ी में राज भवन पहुंचे नीतीश और तेजस्वी यादव, सरकार बनाने का दावा

- Advertisement -
- Advertisement -

बिहार में एनडीए गठबंधन छोड़ते हुए नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात करके सीएम पद से इस्तीफा दिया। साथ ही उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ फिर बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं। उधर, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार हो चुका है। मंगलवार को राज्य में 18 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी के 9-9 मंत्री शामिल रहे। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ…

Tue, 09 Aug 2022 05:31 PM

यह एक अच्छी शुरुआतः अखिलेश यादव

- Advertisement -

बिहार में राजनीतिक स्थिति पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। इस दिन ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ का नारा दिया गया था और आज बिहार से ‘बीजेपी छोड़ो’ का नारा आ रहा है। मुझे लगता है कि जल्द ही राजनीतिक दल और विभिन्न राज्यों के लोग भाजपा के खिलाफ खड़े होंगे।   

Tue, 09 Aug 2022 05:28 PM

एक ही कार में राजभवन पहुंचे नीतीश-तेजस्वी

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही कार में राजभवन पहुंचे हैं। दोनों राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

महागठबंधन के नेता चुने गए नीतीश

नीतीश कुमार की राहें अब एनडीए से अलग हो चुकी हैं। नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता चुने गए हैं। अब कुछ देर में वो तेजस्वी यादव के साथ नई सरकार बनाने के दावे के साथ राजभवन पहुंचेंगे।

Tue, 09 Aug 2022 04:42 PM

बिहार की जनता के साथ धोखा

बिहार में एनडीए गठबंधन टूटने पर भाजपा ने नीतीश कुमार पर हमला बोला। बिहार में भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा बिहार के जनता के हितों को सोचती है। नीतीश कुमार की पार्टी ने कम सीट जीतीं। लेकिन पीएम मोदी के कहने पर हमने उन्हें सीएम बनाया। लेकिन जनता के साथ उन्होंने धोखा किया। बिहार की जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी। 

Tue, 09 Aug 2022 04:36 PM

नीतीश के घर जुटेंगे सभी विधायक

नीतीश कुमार राबड़ी आवास से निकल चुके हैं। महागठबंधन के सभी विधायक अब सीएम आवास में जुटेंगे। उधर, भाजपा नीतीश के कदम के बाद कुछ देर में प्रेसवार्ता कर सकती है।

Tue, 09 Aug 2022 04:20 PM

नीतीश और तेजस्वी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। दोनों इस बात की घोषणा करेंगे कि शपथ ग्रहण कब होने वाला है। नई सरकार में आगे की रणनीति को लेकर नीतीश और तेजस्वी महागठबंधन के नेताओं को भी संबोधित करेंगे।

Tue, 09 Aug 2022 04:12 PM

इस्तीफे के बाद तेजस्वी के घर पहुंचे नीतीश कुमार

राजभवन से एनडीए गठबंधन छोड़ने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां वे आगे की रणनीति पर तेजस्वी यादव संग चर्चा कर रहे हैं। 

Tue, 09 Aug 2022 04:05 PM

एनडीए का साथ छोड़ने का फैसला पार्टी काः नीतीश कुमार

राजभवन से बाहर आते हुए मीडियाकर्मियों से नीतीश कुमार ने कहा कि वो अब एनडीए गठबंधन से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सांसद और विधायक चाहते थे कि एनडीए गठबंधन छोड़ दिया जाए। ये फैसला पार्टी का है।

Tue, 09 Aug 2022 03:59 PM

बिहार में नई सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात करके सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने 160 विधायकों के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वे महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं।

Tue, 09 Aug 2022 03:59 PM

बिहार में नई सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात करके सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने 160 विधायकों के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वे महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं।

Tue, 09 Aug 2022 03:41 PM

राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंच चुके हैं। कुछ देर में राज्यपाल से मिलकर वो अपना इस्तीफा सौपेंगे। 

Tue, 09 Aug 2022 03:39 PM

अपने व्यक्तिगत महृत्वकांक्षाओं के चलते ऐसा फैसला लियाः चिराग पासवान

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला। कहा कि भाजपा ने हमेशा उनकी बात मानी। इससे बढ़कर और बात क्या होगी कि राज्य की तीसरे नंबर की पार्टी के नेता को सीएम बनाया गया। भाजपा ने उनकी हर बात मानी लेकिन अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओं के चलते नीतीश कुमार यह फैसला ले रहे हैं।

Tue, 09 Aug 2022 03:33 PM

बिहार में नया सीट फॉर्मूला

बिहार में नीतीश संग महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्ता शेयरिंग फॉर्मूला इस प्रकार से है- जेडीयू के पास सीएम, राजद के पास डिप्टी सीएम और गृह मंत्रालय। जबकि कांग्रेस पार्टी को डिप्टी सीएम और स्पीकर पद मिल सकता है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here