32.1 C
Delhi
Wednesday, June 7, 2023
No menu items!

मजाक के चक्कर में ऐसा क्या बोल गई भारती सिंह की अब हाथ जोड़कर मांगनी पड़ रही माफी

- Advertisement -
- Advertisement -

लोगों को अपनी बातों से गुदगुदाने वाली इंडियन कॉमेडियन भारती सिंह अपनी मजाक के कारण ही विवादों में फंस गई हैं। जिसके लिए अब उनपर कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है। हाल ही में भारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके लिए उन्हें अब सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ रही है।

ट्विटर पर लोग उनका विरोध कर रहे हैं, इसपर भारती ने कहा है कि उन्हें बहन समझकर माफ कर दिया जाए।

- Advertisement -

दरअसल 15 मई को भारती का एक वीडियो वायरल होना शुरू हुआ, जिसमें वो एक टीवी शो के दौरान दाड़ी-मूंछ पर टिप्पणी करती दिखीं। भारती अपने मजाकिया अंदाज में कह रही हैं कि दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालो तो सेवइयों का टेस्ट आता है। आगे भारती ने कहा कि उनकी कई सहेलियों की शादी हो चुकी है और वो सब दाढ़ी-मूंछों से जुएं निकालने में व्यस्त रहती हैं।

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद SGPC ने भारती के खिलाफ सिख समुदाय के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी करने के लिए शिकायत दर्ज की है।

भारती की इस टिप्पणी के बाद विवाद इतना बड़ गया कि उन्हें खुद आगे आकर माफी मांगनी पड़ी। भारती ने कहा कि उन्होंने किसी धर्म का नाम नहीं लिया। हर धर्म का इंसान दाढ़ी-मूंछ रखता है। भारती बोलीं,”मैं खुद अमृतसर में जन्मी हूं और वहीं बड़ी हुई हूं। मुझे पंजाबी होने पर गर्व है। अगर किसी को मेरी बात से ठेस पहुंची तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।”

आगे भारती ने कहा,”मैं लोगों को खुश करने के लिए कॉमेडी करती हूं, ना कि किसी का दिल दुखाने के लिए। अगर मेरी किसी बात से कोई हर्ट हुआ हो तो बहन समझखर माफ कर देना।”

बता दें कि कई सालों से भारती सबको हंसाती आ रही हैं। बड़े से बड़ा स्टार भी उनके मजाकिया पंच से नहीं बच सका है। लेकिन एक पुराने वीडियो के चलते भारती को मुंह की खानी पड़ी है। मजाक-मजाक में उनके मुंह से निकले शब्दों ने कई लोगों को उनके खिलाफ कर दिया है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here