32.1 C
Delhi
Monday, September 25, 2023
No menu items!

ऐसी रही जेल में आर्यन खान की पहली सुबह, 6 बजे जगाया गया, नाशते में खाने को मिला सादा खाना

- Advertisement -
- Advertisement -

सुपरस्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल पहुंच चुके हैं। बीते शुक्रवार कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिससे उनके पेरेंट्स शाहरुख और गौरी खान काफी परेशान हैं। जेल में आज आर्यन खान का पहला दिन है, जहां सेलिब्रेटी का बेटा होने के नाते उसके साथ कोई खास व्यव्हार नहीं किया गया। उसे अन्य कैदियों की तरह ही ट्रीट किया गया।

जेल में आर्यन का पहला दिन
आर्थर रोड जेल में आर्यन खान को अन्य कैदियों के साथ ही सुबह 6 बजे जगा दिया गया। सुबह सात बजे नाश्ते में उन्हें शीर पोहा खाने के लिए दिया गया। दोपहर के खाने में आर्यन को अन्य कैदियों के साथ 11 बजे लंच में चपाती, सब्ज़ी, दाल, चावल दिया जाएगा। रात के खाने की बात करें तो आर्यन को शाम 6 बजे डिनर दे दिया जाएगा। डिनर में सादी रोटी, दाल, सब्ज़ी और चावल दिए जाएंगे।

- Advertisement -

नहीं मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट

आर्यन खान को जेल में कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया  जाएगा। उन्हें घर का खाना खाने के लिए पहले कोर्ट से परमिशन लेनी होगी। हालांकि कोर्ट के सख्त निर्देश हैं कि किसी को बाहर से खाना नहीं दिया जाएगा।

बता दें, आर्यन अपने आरोपी साथी अरबाज के साथ नई जेल की पहली मंजिल पर बैरक नंबर 1 में रहेंगे। इससे पहले जेल की नई गाइडलाइंस के मुताबिक नए आरोपियों को 3 से 5 दिन के लिए क्वारंटीन सेल में रखा जाएगा। अभी के लिए किसी को भी यूनिफॉर्म नहीं दी गई है।

बता दें शाहरुख खान के बेटे को एनसीबी ने मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी से 2 अक्टूबर को अपनी हिरासत में लिया था। पुलिस ने आर्यन समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। बीते दिन कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे 14 दिनों की न्यायक हिरासत में जेल भेज दिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here