27.1 C
Delhi
Saturday, March 25, 2023
No menu items!

 सिंगरौली में आप की धमाकेदार एंट्री, केजरीवाल की पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस को छोड़ा पीछे

- Advertisement -
- Advertisement -

मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जहां एक बार फिर बढ़त हासिल किए हुए है तो कांग्रेस प्रदर्शन में सुधार करती दिख रही है। इस बीच सिंगरौली में आम आदमी पार्टी (आप) ने धमाकेदार एंट्री की है।

सिंगरौली में आप ने कांग्रेस और बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए 21 वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है। यहां भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। 

- Advertisement -

सिंगरौली के 45 वार्ड के रुझान अब तक सामने आए हैं। भाजपा 09 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस को 06 वार्ड में बढत हासिल है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए करीब 17 वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है, कुछ पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। वहीं, मेयर पद पर भी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उधर, ओरछा नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में भी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गीता कुशवाहा ने जीत हासिल की है।

दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद आप आगे 
AAP-रानी अग्रवाल-13568 
बीजेपी-चंद्रप्रताप-10334
कांग्रेस- अरविंद सिंह-10307

रानी अग्रवाल 3 हजार 166 वोटों से आगे। 

कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार
दोपहर 12 बजे तक आए नतीजों और रुझानों के मुताबिक, भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में अच्छा सुधार किया है। पिछले चुनाव में जहां भाजपा ने सभी 16 नगर निगम में मेयर पद हासिल किया था तो वहीं इस बार कई सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। आज 11 नगर निगम सीट के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।

133 नगरीय निकाय में चल रही है काउंटिंग
मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर नगर निगम सहित प्रथम चरण में हुए 44 जिलों के 133 नगर निकाय के चुनाव के लिए मतगणना सुबह 9 बजे से हो रही है। 6 जुलाई को पहले फेज में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान हुआ था। दूसरे फेज में 13 जुलाई को प्रदेश के पांच नगर निगम सहित जिन 214 नगर निकायों में मतदान हुआ था, वहां 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here