26.1 C
Delhi
Saturday, September 30, 2023
No menu items!

दुर्गा पूजा में काजोल-तनीषा के बीच हुआ झगड़ा, मां ने किया बीच बचाव

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल और तनीषा मुखर्जी इंडस्ट्री की बेस्ट सिस्टर्स की जोड़ी की है। दोनों को अक्सर मस्ती करते देखा जाता है हालांकि बाकि भाई-बहनों की तरह वे भी बहस करने लग जाती है। हाल ही में काजोल और तनीषा का एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों किसी बात को लेकर झगड़ती दिख रही हैं। दोनों की बहस इतनी बढ़ जाती है बेटियों के बीच-बचाव के लिए मां तनुजा को आना पड़ता है।

यह वीडियो दुर्गा पूजा पंडाल का है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल और तनीषा किसी बात पर बहस करती नजर आ रही हैं। दोनों आपस में ठीक वैसे ही लड़ रही हैं जैसे आम भाई-बहनों के बीच की लड़ाई होती है।

- Advertisement -

एक पॉइंट पर आकर कोजाल तनीषा को कहती हैं- ‘जस्ट स्टॉप, तुम्हें इसके लिए कोई पॉइंट नहीं मिलने वाला।’ इसके आगे वह तनीषा को ‘शटअप’भी कहती दिख रही हैं।

इसके बाद तनीषा भी जवाब में काजोल को ‘शटअप’ कहती हैं। इस तरह दोनों को लड़ते देखकर तनुजा उन्हें चुप रहने का इशारा करती दिख रही हैं। इसके बाद काजोल के पास जाकर उनका हाथ पकड़कर उनसे कुछ कहती हैं और फिर दोनों बहनें मां के साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती हैं।

हालांकि, वीडियो में यह पता नहीं चल रहा कि दोनों किस बात पर आपस में लड़ रही हैं। पब्लिक में बहसबाजी करते दिखे काजोल-तनीषा का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

वर्कफ्रंट पर बात करें तो खबरें थीं कि काजोल राजकुमार हीरानी की अगली फिल्म में नजर आएंगी। वहीं तनीषा फिल्मों से दूर हैं। 

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here