36.1 C
Delhi
Wednesday, June 7, 2023
No menu items!

2 दिनों में मुकेश अंबानी ने गंवा दिए 17500 करोड़ रुपए से ज्‍यादा, पैसे लगाने वालों को भी हुआ नुकसान

- Advertisement -
- Advertisement -

एश‍िया के सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी की संपत्‍त‍ि में दो दिनों में 17500 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली है। वास्‍तव में रिलायंस के शेयरों में गिरावट आने से ऐसा हुआ है। शेयरों गिरावट आने से निवेशकों को भी नुकसान हुआ है। वास्‍तव में बीते दो दिनों में शेयर बाजार थोड़ा सुस्‍त ही दिखाई दि‍या है। जिसकी वजह से निवेशकों और मुकेश अंबानी को नुकसान उठाना पड़ा है।

दो दिनों में 2 फीसदी से ज्‍यादा गिरा रिलायंस का शेयर
बीते दो दिनों में रिलायंस के शेयरों में 2 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली है। रिलायंस के शेयर शुक्रवार को 2425.45 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि मंगलवार को कंपनी का शेयर 2368.30 रुपए पर बंद हुआ है। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 2.35 फीसदी की गिरावट आई है। जानकारों की मानें तो आज भी कंपनी के शेयरों में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है।

निवेशकों को भी हुआ नुकसान
रिलायंस के शेयरों में गिरावट आने से निवेशकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। निवेशकों को प्रति शेयर 57.15 रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। अगर किसी निवेशक के पास रिलायंस के एक हजार शेयर होंगे तो उन्‍हें दो दिनों में57150 रुपए का नुकसान हो गया होगा। आपको बता दें क‍ि 6 सितंबर को कंपनी के शेयरों लंबी छलांग लगाते हुए 2479.85 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था।

मुकेश अंबानी की संपत्‍त‍ि में 17500 करोड़ से ज्‍यादा की गिरावट
वहीं शेयरों में गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी की संपत्‍त‍ि में गिरावट आई है। ब्‍लूमबर्ग के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्‍त‍ि दो दिनों में 2.4 बिलियन डॉलर यानी 17675 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जिसकी वजह से दो एक बार फि‍र से दुनिया की अमीरों की सूची से 11 वें पायदान से 12 वें पायदान पर आ गए हैं। मौजूदा समय में उनके पास कुल संपत्‍त‍ि 90.9 बिलियन डॉलर है।

- Advertisement -

एलन मस्‍क दुनिया के अमीर शख्‍स
वहीं दूसरी ओर दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क बने हुए हैं। उनके पास 202 बिलियन डॉलर की संपत्‍त‍ि है और मौजूदा समय में दो इकलौते ऐसे आदमी है जिसके पास 200 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा की नेटवर्थ है। वहीं जेफ बेजोस दूसरे पायदान पर रह‍ते हुए 199 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ है। मौजूदा समय में दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा अमीरों के पास 100 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा की नेटवर्थ है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here