27.1 C
Delhi
Tuesday, September 26, 2023
No menu items!

गुस्ताख ए रसूल नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद प्रयागराज में अटाला मस्जिद के इमाम गिरफ्तार 

- Advertisement -
- Advertisement -

महाराष्ट्र में नूपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। प्रयागराज में अटाला मस्जिद के इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इमाम पर हिंसा भड़काने का आरोप है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह चीफ जस्टिस बन गए हैं। मुरादाबाद से 10 और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

वहीं अब भिवंडी पुलिस ने नूपुर शर्मा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। उधर असम के चार जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रयागराज हिंसा के आरोपी मोहम्मद जावेद के घर को योगी की पुलिस ने बुलडोजर से तोड़ दिया है।

- Advertisement -

यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई से सपा प्रमुख खफा दिख रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह किस तरह का न्याय है? क्या कानून इसकी इजाजत देता है? वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि पीएम मोदी को इस्लामोफोबिया के मामले बढ़ने पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश में कई हिस्से में हो रहा प्रदर्शन शुक्रवार और शनिवार को हिंसक हो उठा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और फायरिंग का भी उपयोग किया है। हिंसा को शांत करने के बाद पुलिस अब प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।

यूपी- यूपी के प्रयागराज में सबसे ज्यादा इस मामले को लेकर हिंसा हुई थी। इस मामले में अब मुख्य आरोपी के घर को प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ दिया है। यूपी में हिंसा को लेकर 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here