33.1 C
Delhi
Tuesday, September 26, 2023
No menu items!

हिंदुत्ववादी बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली: अक्सर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताना चाहते हैं कि अहमदाबाद में सोसाइटी की मीटिंग में आकर उन्होंने झगड़ा किया और चेयरमेन को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्होंने गालियां भी चेयरमेन को दी। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। 

बता दें कि न्यूज चैनल आज तक के अनुसार पायल को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पायल पर सोसाइटी के लोगों के साथ कई बार झगड़ा करने और चेयरमेन को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। 

- Advertisement -

गौर हो कि गुजरात के अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने पायल रोहतगी पर एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। वे 20 जून को सोसाइटी की मीटिंग में सदस्य न होने के बावजूद भी शामिल हुई और उन्होंने यह हंगामा करते हुए झगड़ा किया। इससे पहले भी पायल गिरफ्तार हो चुकी हैं। तब उन्हें राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here