24.1 C
Delhi
Sunday, October 1, 2023
No menu items!

‘मुस्लिमों’ से माफी मांगते हुए बोले सिंगर-देश की राजनीति पर शर्मिंदा हूं

- Advertisement -
- Advertisement -

नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर बयान के बाद चारों तरक बवाल मच हुआ है। इसी बीच सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने ट्वीट कर भारतीय मुस्लिमों को विश्वास दिलाया है कि वो भी इस देश का हिस्सा हैं और उनका दर्द हमारा दर्द है।

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वो देश की राजनीति पर शर्मिंदा हैं। जिसपर तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, वहीं किसी ने उनकी खिंचाई भी की है।

- Advertisement -

विशाल ने लिखा,”मैं भारतीय मुसलमानों को भारतीय हिंदुओं की ओर से ये कहना चाहता हूं। आपको देखा और सुना जाता है, प्यार किया जाता है और सराहा भी जाता है। आपका दर्द हमारा दर्द है। आपकी देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं है, आपकी पहचान भारत या किसी और के धर्म के लिए खतरा नहीं है। हम एक राष्ट्र, एक परिवार है।”

अन्य ट्वीट में विशाल ददलानी ने लिखा,”मैं सभी भारतीयों से ये भी कहना चाहता हूं। मुझे भारतीय राजनीति की कुरूप प्रकृति के लिए वास्तव में खेद है, जो हमें खुशी-खुशी छोटे-छोटे समूहों में बांट देगी, जब तक कि हम अकेले खड़े नहीं हो जाते। ये सब निजी फायदे के लिए किया जा रहा है, लोगों के लिए नहीं। उन्हें जीतने ना दें।”

लोग विशाल ददलानी की सराहना भी कर रहे हैं। सिद्ध नाम के यूजर ने लिखा,”मैं आशा करता हूं कि इस इंडस्ट्री में आपकी तरह और लोग भी होते। ऐसा साहस दिखाने के लिए धन्यवाद सर।” ताहिर पठान ने लिखा,”सर ये सब बहुत मायने रखता है। बहुत से लोगों में आप जैसी हिम्मत नहीं होती।”

आपको बता दें कि विशाल ददलानी बॉलीवुड का वो नाम हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। वो हमेशा सही के साथ खड़े नजर आते हैं। विशाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अपने विचारों को सबके सामने यूं बेबाकी से रखने के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here