29.1 C
Delhi
Saturday, September 23, 2023
No menu items!

हरियाणाः स्कूल में मन रहा था क्रिसमस, हिंदू संगठन वालों ने बोला धावा

- Advertisement -
- Advertisement -

गुरुग्राम में नमाज विवाद के बाद क्रिसमस सेलिब्रेशन पर भी विवाद उठ खड़ा हुआ है। पूरे देश में शनिवार को लोगों ने धूमधाम से क्रिसमस मनाया वहीं हरियाणा के एक स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान हिन्दू संगठन के लोगों ने धावा बोल दिया। जिसके बाद कार्यक्रम बाधित हो गया और वहां मौजूद बच्चे भी सहम गए।

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक स्कूल में क्रिसमस का कार्यक्रम चल रहा था, तभी वहां एक लोकल नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और कार्यक्रम को रोकते हुए जय श्रीराम का नारा लगाने लगे। जानकारी के अनुसार लोकल नेता नरेंद्र सिंह पहाड़ी अपने समर्थकों और हिन्दू संगठन के लोगों के साथ पटौदी कस्बे के एक स्कूल में घुस गए और नारे लगाने लगे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

वीडियो में, एक व्यक्ति बच्चों के एक समूह से कहता हुआ दिखाई दे रहा है- “हम यीशु का अनादर नहीं करते …हम पूरे विश्व का कल्याण चाहते हैं, लेकिन धर्म परिवर्तन के आधार पर नहीं। धर्म परिवर्तन के प्रलोभन में ना आएं, अन्यथा भारतीय संस्कृति का विनाश निश्चित है”। इस दौरान वो बार-बार जय श्री राम का नारा भी लगाते रहता है।

एक अन्य वीडियो में, पुरुषों का एक समूह जय श्री राम के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहा है। स्क्रॉल के अनुसार मंच पर दिखाई देने वाले शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी राम प्रदीप पांडे के रूप में हुई है। पांडे ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसे किसी ने फोन करके बताया था कि वहां धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम चल रहा है, जिसके बाद वो अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंचे थे।

इसके अलावा पटौदी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेंद्र सिंह पहाड़ी भी अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला कि लोगों को इस कार्यक्रम की आड़ में धर्म परिवर्तन का लालच दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही थी और हिंदुओं को बांटने की कोशिश की जा रही थी।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here