31.1 C
Delhi
Wednesday, March 29, 2023
No menu items!

कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां आलिया और रणवीर बने माता पिता

- Advertisement -
- Advertisement -

बॉलीवुड में फैंस के सबसे चहेते कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पेरेंट्स बन चुके हैं. आलिया ने मुंबई केएच.एन रिलायंस हॉस्पिटल अस्पताल में एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है. जिसके बाद पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल है. हर कोई आलिया को मां बनने के लिए बधाई देता नजर आ रहा हैं. वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

आलिया ने दिया बेबी को जन्म

- Advertisement -

दरअसल जब से आलिया की मां बनने की खबर सामने आई हैं. तभी से फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी बेसब्री से उनके बेबी का दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे. आज सुबह आलिया ने रिलायंस अस्पताल में बेबी को जन्म दिया है. फिलहाल बेबी और आलिया दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं. वहीं बेबी की डिलीवरी से पहले आलिया मे धूमधाम से गोद भराई का जश्न मनाया था. जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसमें आलिया खूबसूरत येलो कलर के सूट में नजर आई थीं. जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेबरे पर साफ झलक रहा था.

इस साल शादी के बंधने में बंधे थे आलिया-रणबीर

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी बहुत सादगी से उनके घर पर की गई थी. जिसमें आलिया नो मेकअप लुक में नजर आई थीं. दोनों की इस शादी को फैंस का भी काफी प्यार मिली था.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img