28.1 C
Delhi
Friday, September 29, 2023
No menu items!

गूगल मैप से घर बैठे यूजर्स कर रहे मोटी कमाई, जानिए कैसे करे काम शुरू

- Advertisement -
- Advertisement -

 आज कल के इस डिजिटल युग में लोग अपना सही पता बताने के लिए गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल करते हैं। यानी सही लोकेशन के लिए आमतौर पर लोग गूगल मैप का लिंक डाल देते हैं। ऐसे में इस मैप के जरिए यूजर्स सही लोकेशन पर आसानी से पहुंचने में मदद मिलती है। आप भी यही जानते होंगे कि इस गूगल मैप का इस्तेमाल सिर्फ सही लोकेशन की जानकारी के बारे में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब हम आपको एक ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिसे सुनकर आपको आश्चर्य होगा।

दरअसल गूगल मैप से सिर्फ सही लोकेशन के बारे में जानकारी ही नहीं बल्कि यूजर्स इस मैप के जरिए मोटी कमाई भी कर रहे हैं। यानी यह पैसे कमाने का भी एक बहुत बड़ा अड्डा है। बहुत से लोगों को को नहीं पता होगा कि गूगल मैप से पैसे भी कमाए जा सकते हैं।

- Advertisement -

अगर आप भी गूगल मैप से मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको बेहतर आइडिया दे रहे हैं, जिससे आप लोकेशन की जानकारी के साथ-साथ अपनी जेब भी गरम कर सकते हैं।

जानिए कैसे करें कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सबसे पहले गूगल पर लिस्ट हुए ऐसे बिजनेस ढूंढने पड़ेंगे जो वेरीफाइड नहीं है। अब आपको करना यह है कि इन बिजनेसेस के ओनर्स को एक ईमेल भेजना है जिसमें आप इन्हें बताएंगे कि आप इसे लिस्ट करवाने में मदद कर रहे हैं।

इसकी वजह ये है कि गूगल की पॉलिसी के मुताबिक, अगर कोई बिजनेस वेरीफाइड नहीं है तो कुछ दिनों में वह लिस्ट से हटा दिया जाएगा। ऐसे में आपको उस ओनर की मदद करनी है और इसके एवज में वह आपको कुछ रकम देगा। यह तरीका बेहद कारगर है और कई सारे युवा इस तरीके से काफी कमाई कर रहे हैं और 20 डॉलर से लेकर 50डॉलर तक की कमाई कर रहे हैं।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here