37.1 C
Delhi
Wednesday, June 7, 2023
No menu items!

Good Bye 2021: साल के आखिरी दिन लोगों ने Blinkit पर सबसे ज्यादा ऑर्डर कर दिए S**’हेलमेट’, जानकर उड़ जाएंगे होश

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली: साल 2022 के आगमन के साथ ही साल 2021अलविदा कह गया है। लेकिन इस दौरान एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जो आपके होश उड़ा सकता है। ये आंकड़ा साझा किया है Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने।

इस डेटा के मुताबिक लोग नए साल पर जमकर सोडा, आईसक्यूब्स, आइसक्रीम और नाचोस के साथ कंडोम भी ऑर्डर कर रहे हैं। 

- Advertisement -

33000 से ज्यादा कंडोम के लिए दिए गए ऑर्डर

दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने उन वस्तुओं का डेटा साझा किया है, जिन्हें इन्स्टेंट डिलीवरी सर्विस प्रदाता BlinkIt पर ऑर्डर किया गया। यहां खाने के साथ उन्होंने ऑर्डर हुए कंडोम्स के बारे में भी जानकारी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि जनता की भारी डिमांड पर बता दूं कि ब्लिंकइट पर आज के दिन 33,400 कंडोम का ऑर्डर मिला है। किसी एक व्यक्ति ने एक बार में 80 कंडोम ऑर्डर किए हैं। यही नहीं, गोयल ने भारतीयों की पसंद के बारे में बताते हुए लिखा है कि- जब सेफ्टी की बात आती है तो इंडिया सबसे अधिक Durex पर भरोसा करता है।

बता दें कि ब्लिंकइट एक ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर है। कंपनी का दावा हर ऑर्डर सिर्फ 10 से 15 मिनट में होम डिलीवर करने का है. इसमें Zomato ने भी बड़ा निवेश किया है। 

गोयल ने पिछले 2 हफ्ते के भीतर ब्लिंकइट के प्लेटफॉर्म पर 1.3 लाख लीटर सोडा, 11,943 आइस पैक, नाचोस के साथ खाए जाने वाले 4,884 डिप, 6,712 टब आइसक्रीम और 28,240 इंस्टेंट पॉपकॉर्न पैकेट की सेल होने की बात कही है। 

इसी के साथ आज ही के दिन में 7000 पैक नाचोस और 43,000 एयरेटेड ड्रिंक कैन का ऑर्डर मिलने की जानकारी भी दी है। इसी के साथ आज ही के दिन में 7000 पैक नाचोस और 43,000 एयरेटेड ड्रिंक कैन का ऑर्डर मिलने की जानकारी भी दी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here