12.1 C
London
Friday, April 19, 2024

गलवान घाटी से चीन ने जारी किया वीडियो, एक इंच भी जमीन नहीं लेंगे देंगे

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

चीन ने नए साल की शुरुआत भारत को उकसाने की कार्रवाई से कर दी है। चीनी सेना ने वीडियो जारी कर भारत को संदेश दिया है। भारतीय सीमा के पास मौजूद चीनी सैनिकों ने वीडियो बनाया है। गलवान घाटी से पीएलए ने कहा कि एक इंच जमीन नहीं देंगे।

वीडियो में चीनी सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा की शपथ लेते नजर आए। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र माने जाना वाला अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने नए साल के पहले दिन एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए ग्लोबल टाइम्स ने कैप्शन में लिखा है, “भारत से लगी सीमा पर गलवान घाटी में पीपल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने चीन के लोगों को संदेश भेजा है- एक इंच ज़मीन भी नहीं छोड़ेंगे।

पहला वीडियो 

चीन ने नए साल पर लद्दाख की गलवान घाटी के कुछ वीडियो जारी किए हैं। पहले वीडियो में चीनी सैनिक नए साल की बधाई देते नजर आ रहे हैं। भारतीय सीमा के पास अपनी सीमाओं की रक्षा करने की कसमें ख रहे हैं। इनके पीछे पहाड़ी पर लिखा है- ‘कभी भी एक इंच जमीन नहीं देंगे।’

दूसरा वीडियो

नए साल पर चीन के एक और वीडियो जारी किया है। 2022 के पहले दिन चीनी झंडे को ड्रोन से फहराया गया है। तिब्बत के बर्फीले इलाके में ड्रोन से इस झंडे को फहराया गया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khan
जमील ख़ान एक स्वतंत्र पत्रकार है जो ज़्यादातर मुस्लिम मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते है. मुख्य धारा की मीडिया में चलाये जा रहे मुस्लिम विरोधी मानसिकता को जवाब देने के लिए उन्होंने 2017 में रिपोर्टलूक न्यूज़ कंपनी की स्थापना कि थी। नीचे दिये गये सोशल मीडिया आइकॉन पर क्लिक कर आप उन्हें फॉलो कर सकते है और संपर्क साध सकते है

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here