36.1 C
Delhi
Tuesday, June 6, 2023
No menu items!

बच्चो के नाम पर हो रहे विवाद पर पहली बार बोली करीना कपूर खान, कहा उठाऊंगी कदम

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि,'हम सेलेब्स सॉफ्ट टारगेट होते हैं। हालांकि, मुझे इस समय ट्रोलिंग की चिंता नहीं है, जब देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है।' करीना कपूर को हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) का भी सपोर्ट मिला था।

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल ‘सैफीना’ (Saifeena) इसी साल के फरवरी महीने में दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। हाल ही में करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) की बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ से उनके दूसरे बेटे के नाम का भी खुलासा हो गया है। सैफ-करीना के दूसरे बच्चे का नाम ‘जहांगीर अली खान’ (Jehangir Ali Khan) है। जिसको लेकर कपल को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

लगातार अपने दोनों बच्चों के नाम के लिए ट्रोलिंग की मार झेल चुकीं करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अब चुप्पी तोड़ी है, साथ ही एक्ट्रेस ने ये बताया है कि वो इन ट्रोल्स से कैसे डील करती हैं। एक निजी पोर्ट्ल से बातचीत में ‘बेबो’ ने खुद को पॉजिटिव इंसान बताया है। साथ ही अपने बयान में कहा,’मुझे लगता है कि इसके अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है। मुझे मेडिटेशन शुरू करना है और कोई चारा नहीं रहा। अब मैं दीवार की ओर खुद को ढकेलूंगी और मेडिटेशन शुरू करूंगी।’

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि,’हम सेलेब्स सॉफ्ट टारगेट होते हैं। हालांकि, मुझे इस समय ट्रोलिंग की चिंता नहीं है, जब देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है।’ करीना कपूर को हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) का भी सपोर्ट मिला था। स्वरा ने ट्वीट कर बेबो और सैफ को ट्रोल करने वाले यूजर्स की क्लास लगाई थी। 

- Advertisement -

स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा,’किसी दम्पति ने अपने बच्चों के नाम रखे हैं, और वो दम्पति आप नहीं हैं। पर आपकी इसपर राय है कि नाम क्या है और क्यूं हैं। आपके दिमाग़ में ये एक मुद्दा है, जिस से आपकी भावनाएं आहत हैं, तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में एक हैं!’ खबरों की मानें तो सैफीना के दूसरे बच्चे ‘जहांगीर’ को परिवार में सब प्यार से ‘जेह’ कहकर संबोधित करते हैं। इससे पहले भी करीना और सैफ के पहले बेटे ‘तैमूर अली खान’ के नाम को लेकर भी ट्रोल किया गया था। लोगों ने करीना और सैफ के अपने बेटे का नाम एक तुर्की सम्राट के नाम पर रखने के फैसले पर सवाल उठाया था, जिसने देश को लूटा था और महिलाओं का अपमान किया था। 

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

10 COMMENTS

  1. विरोध जायज है श्रीमान क्योंकि यह हमें हमारे पूर्वजों के साथ हुए अत्याचार की याद दिलाते हैं जिस कारण लोगों की प्रतिक्रिया आना संभाविक है

  2. Yeh log ko yogi or modi hi thikane la Shakti hai. In gaddaro ko Kon bataye ki Bhart desh me bhi kahi saare Muslim deshbhakt hue hai unke Naam per koi Naam Rakh lete.. saap ko kitna bhi doodh pilao wo zahar hi okta hai.. Samaj ne waalo ko ishara kaafi hai.. in napunshako ko kabhi hero mat banao ..

  3. दुख होता है इस बात का की जिस इंसान ने हिन्दुओं पर इतने अत्याचार किए उसके नाम सुन कर अच्छा नहीं लगता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here