37.1 C
Delhi
Wednesday, June 7, 2023
No menu items!

टोपी पर तंज कसने को लेकर दो समुदायों में भिड़ंत, पुलिस ने चार को किया अरेस्ट

बागलकोट के डीएसपी ने बताया, “यह सब एक छोटे से मुद्दे पर शुरू हुआ लेकिन दोनों संगठनों के सदस्यों ने स्थिति का फायदा उठाया और इसे बढ़ा दिया। हम इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहे हैं। दोनों पक्षों की ओर से दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।”

- Advertisement -
- Advertisement -

उत्तरी कर्नाटक के बागलकोट जिले के इलकल कस्बे में दो अलग-अलग धार्मिक संगठनों के बीच झड़प के बाद तनाव व्याप्त हो गया। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय एक लड़के ने सोमवार शाम को अपने दोस्त को टोपी पहनने के लिए कथित तौर पर छेड़ा, इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। इलकल शहर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और दो किशोरों सहित चार अन्य को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक ट्यूशन पढ़ने वाला एक किशोर सोमवार शाम को कक्षा में टोपी पहनकर चला गया था। इस पर उसके सहपाठी ने कथित तौर पर उसका मजाक उड़ाया। बाद में उस लड़के ने इसकी जानकारी अपने उन दोस्तों को दी, जो एक संगठन के सदस्य हैं। वे मौके पर पहुंचे और मजाक उड़ाने वाले सहपाठी को थप्पड़ मार दिए।

- Advertisement -

पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘बाद में मार खाने वाले लड़के ने भी इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी। उसके दोस्त कथित तौर पर एक धार्मिक संगठन के सदस्य हैं।”

सूत्र ने कहा कि दोनों समूहों द्वारा एक-दूसरे पर हमला करने के बाद तनाव व्याप्त हो गया और उनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। “प्रत्येक गिरोह में 15 से अधिक सदस्य थे। इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति ने अस्पताल में जाकर पीड़ितों को पुलिस को बताने या प्राथमिकी दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। धमकी देने वाले की पहचान मंजू तंगदगी के रूप में हुई है, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

बागलकोट डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक (DySP) चंद्रकांत नंदा रेड्डी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “स्थिति नियंत्रण में है और हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और चार अन्य को हिरासत में लिया गया है। कुछ दूसरे आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।”

कहा, “यह सब एक छोटे से मुद्दे पर शुरू हुआ लेकिन दोनों संगठनों के सदस्यों ने स्थिति का फायदा उठाया और इसे बढ़ा दिया। हम इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहे हैं। दोनों पक्षों की ओर से दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।”

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here