7.8 C
London
Saturday, April 20, 2024

उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद शहर का नाम बदलकर रखा जाएगा नया नाम, प्रस्ताव पारित

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

फिरोजाबाद ()। उत्तर प्रदेश में अब फिरोजाबाद शहर का नाम बदलने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। फिराेजाबाद की नवनिर्वाचित जिला परिषद ने जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने वाले सदर प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि फिरोजाबाद का प्राचीन नाम ‘चांदवार नगर’ था और अकबर ने इसे 15वीं शताब्दी में बदलकर फिरोजाबाद कर दिया था।

फिरोजाबाद जिला परिषद की अध्यक्ष हर्षिता सिंह ने कहा, ‘शनिवार को पहली जिला परिषद बोर्ड की बैठक के दौरान फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस संबंध में हम राज्य सरकार को विस्तृत अनुशंसा भेजेंगे। हम जिले के मूल नाम को बहाल करने के लिए राज्य के अधिकारियों के साथ भी मामले को आगे बढ़ाएंगे।

विपक्ष ने इस प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई

फिरोजाबाद अपने कांच के बने पदार्थ, विशेष रूप से चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। फिरोजाबाद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट में उल्लेख है इस शहर का प्राचीन नाम चांदवार नगर था। फिरोजाबाद का नाम अकबर के शासनकाल के दौरान मुगल सम्राट के एक सैन्य अधिकारी फिरोज शाह ने 1566 में दिया था। कहा जाता है कि गया की तीर्थयात्रा के दौरान राजा टोडरमल इसी शहर से गुजर रहे थे।

उसे लुटेरों ने लूट लिया। उनके अनुरोध पर अकबर ने फिरोज शाह को यहां भेजा। फिरोज शाह का मकबरा और कटरा पठानन के खंडहर इस बात के प्रमाण हैं। वहीं समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने इस प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है। समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने कहा कि जब विपक्षी सदस्यों में से कोई भी मौजूद नहीं था तब प्रस्ताव पेश किया गया था।

सरकार को जनता की परेशानियों की चिंता नहीं

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों को जिले में बड़े पैमाने पर जलभराव, गड्ढों वाली सड़कों, अपर्याप्त पानी और बिजली की आपूर्ति की चिंता नहीं है। हालांकि, वे राजनीतिक लाभ के लिए जिले का नाम बदलना चाहते हैं क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। वहीं प्रसिद्ध इतिहासकार और एएमयू के एमेरिटस प्रोफेसर इरफान हबीब ने हालांकि कहा, इस बात का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है कि फिरोजाबाद को चांदवार नगर के नाम से जाना जाता था।

फिरोजाबाद नाम फिरोज शाह तुगलक के कार्यकाल के दौरान अस्तित्व में आया। यह बात गलत है कि अकबर ने फिरोजाबाद के तथाकथित प्राचीन नाम को बदल दिया। योगी आदित्यनाथ सरकार पहले ही इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, फैजाबाद का नाम अयोध्या और मुगलसराय का नाम दीन दयाल उपाध्याय नगर कर चुकी है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khan
जमील ख़ान एक स्वतंत्र पत्रकार है जो ज़्यादातर मुस्लिम मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते है. मुख्य धारा की मीडिया में चलाये जा रहे मुस्लिम विरोधी मानसिकता को जवाब देने के लिए उन्होंने 2017 में रिपोर्टलूक न्यूज़ कंपनी की स्थापना कि थी। नीचे दिये गये सोशल मीडिया आइकॉन पर क्लिक कर आप उन्हें फॉलो कर सकते है और संपर्क साध सकते है

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here