27.1 C
Delhi
Tuesday, September 26, 2023
No menu items!

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को लगाया टीका, पूजा करते हुए शेयर की Photo

- Advertisement -
- Advertisement -

अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। वहीं, वो अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के संग भी खूब फोटोज और वीडियोज साझा करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने शिबानी के संग दिवाली के पहले धूमधाम से धनतेरस पूजा की। इस दौरान उन्होंने शिबानी को तिलक भी लगाया।

फ़रहान अख़्तर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पूजा की फोटो साझा की है। इस फोटो में फरहान ब्लू रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं, वो पूजा में बैठे हुए हैं और उनके सामने आरती की थाली और भगवान की फोटोज नजर आ रही हैं। वो बगल में बैठी शिबानी के माथे पर तिलक लगाते दिख रहे हैं। पूजा में उनके साथ कुछ और लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं। यहां देखें वायरल हो रही फरहान और शिबानी की ये तस्वीर-

हैप्पी दिवाली

- Advertisement -

इस धनतेरस पूजा की तस्वीर शेयर करते हुए फरहान ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्माइली के साथ लिखा- ‘हैप्पी दिवाली’। फरहान के इस पोस्ट पर कई लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। दिवाली विश पर कई सेलेब्रिटीज ने भी प्रतिक्रियाएं देते हुए फरहान को दीपावली की विशेज दी हैं। बता दें कि फरहान और शिबानी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई बार सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट करते नजर आ जाते हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here