27.1 C
Delhi
Tuesday, September 26, 2023
No menu items!

बेटे अरहान खान के साथ तस्वीर शेयर कर इमोश्नल हुईं मलाइका अरोड़ा, कहा- ‘ऊंची उड़ान भरना’

- Advertisement -
- Advertisement -

मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद करते हैं। 47 वर्षीय मलाइका इस उम्र में भी आज की अभिनेत्रियों को मात देती हैं। उनकी तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल होता है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर ना केवल वह खुद बल्कि उनके फैंस भी भावुक हो गए।

अरहान के साथ की तस्वीर

मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान के साथ तस्वीर साझा की है। दोनों बालकनी से बाहर की ओर झांक रहे हैं। इस दौरान मलाइका ने बाथरोब पहना हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जैसा कि हम एक नई और अनजान यात्रा की शुरुआत करते हैं तो हम घबराहट, भय, उत्तेजना, दूरी और नए अनुभवों से भरे होते हैं। मुझे बस इतना पता है कि मुझे तुम पर गर्व है मेरे अरहान। यह तुम्हारे पंख फैलाने का समय है। उड़ना, ऊंची उड़ान भरना, अपने सभी सपनों को जीना, तुम्हें पहले से ही याद कर रही हूं।‘

गुडबाय कहना मुश्किल

- Advertisement -

मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें अरहान अपने डॉगी को गले लगा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘गुडबाय कहना सबसे मुश्किल है।‘ 

बाहर जा रहे अरहान

अरहान इस वक्त 18 साल के हैं। वह आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई से बाहर जा रहे हैं। हालांकि मलाइका ने यह नहीं बताया है कि वह कहां जा रहे हैं। अरहान ने 12वीं के बाद एक साल का गैप लिया था।

परिवार के साथ लंच पर गई थीं

मलाइका अरोड़ा वीकेंड के मौके पर अरबाज खान, बेटे अरहान खान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लंच पर निकली थीं। पैपराजी ने उन्हें मुबंई के मशहूर रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया था।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here