28.1 C
Delhi
Wednesday, September 20, 2023
No menu items!

एकनाथ सिंदे ने बदला नाम तो गूगल मैप्स संभाजीनगर को फिर से किया औरंगाबाद

- Advertisement -
- Advertisement -

जिस शहर का नाम औरंगाबाद से बदल कर एकनाथ शिंदे सरकार ने संभाजीनगर किया था, अब गूगल मैप (Google Map) ने अपने प्लेटफॉर्म पर उसका नाम फिर से औरंगाबाद कर दिया है। दरअसल विवाद ये है कि जब सरकार ने नाम बदला था तो गूगल मैप ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर औरंगाबाद को संभाजीनगर कर दिया था।

हालांकि, लोगों ने इसका इतना विरोध किया कि गूगल मैप ने महज़ 24 घंटों में फिर से औरंगाबाद को संभाजीनगर कर दिया है। 

एकनाथ शिंदे सरकार ने बदला था नाम

- Advertisement -

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदल कर संभाजीनगर और धाराशिव किया था। इसके साथ ही नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदल कर भी उन्होंने डीबी पाटिल एयरपोर्ट कर दिया था। हालांकि, नाम बदलने का फैसला उद्धव ठाकरे की सरकार ने पहले ही ले लिया था, लेकिन एकनाथ शिंदे ने उसे गैर कानूनी करार देते हुए, इसे दोबारा कैबिनेट में पारित कराया था।

शिवसेना के लिए यह एक भावनात्मक मुद्दा 

बता दें कि शिवसेना के लिए यह एक भावनात्मक मुद्दा है। औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर रखने की मांग शिवसेना लंबे समय से करती आ रही थी। उद्धव ठाकरे और शिवसेना के नेता औरंगाबाद को संभाजी नगर कहकर ही संबोधित किया करते थे।

वहीं, उस्मानाबाद का नाम भी धाराशिव की मांग शिवसेना की थी। हालांकि, कांग्रेस और NCP के साथ गठबंधन में महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार बनाने के बाद शिवसेना की इन दोनों बातों को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिल रहा था। कांग्रेस अक्सर औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने पर आपत्ति जताती रहती थी।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here