25.1 C
Delhi
Tuesday, October 3, 2023
No menu items!

डॉक्टर कफील अहमद खान हारे, वहीं आजमगढ़ में भाजपा को मिली हार

- Advertisement -
- Advertisement -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज MLC चुनाव 2022 (MLC Election) के नतीजे आ रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है। यहां 27 एमएलसी सीटों पर 95 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

बता दें कि यूपी विधान परिषद में कुल 36 सीटें हैं। इसमें से 9 सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब जिन 27 सीटों पर नतीजे आने हैं उनमें ज्यादातर में बीजेपी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर है। लेकिन कुछ सीटों पर निर्दलीय प्रत्‍याशियों ने चुनाव को त्रिकोणीय बनाया है।

- Advertisement -

देवरिया-कुशीनगर सीट से सपा प्रत्याशी डॉक्टर कफील खान (Dr Kafeel Khan) हार गए हैं। उनको भाजपा (BJP) के डॉक्टर रतनपाल सिंह ने हराया है। हारने के बाद कफील खान ने कहा कि यह लोकतंत्र की हार हुई है, जीत किसी की नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां लोगों को पैसों का लालच दिया गया और प्रधान-बीडीसी सदस्यों पर पुलिस प्रशासन ने दबाव बनाया।

आजमगढ़-मऊ MLC चुनाव में भी बीजेपी हार गई है। यहां बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु जीते। यहां बीजेपी ने सपा विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुणकांत पर दांव लगाया था।

बता दें कि विक्रांत सिंह रिशु के पिता यशवंत सिंह बीजेपी MLC रहे हैं। बीजेपी यशवंत सिंह को पहले ही छह साल के लिए पार्टी से निकाल चुकी है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here