24.1 C
Delhi
Wednesday, May 31, 2023
No menu items!

एक दिन पहले योगी, मोदी को अपना नेता बताने वाले धर्म सिंह ने भी दिया इस्‍तीफा

- Advertisement -
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान के बाद अब एक और मंत्री धर्म सिंह सैनी के इस्तीफे की खबर आ रही है।

धर्म सिंह सैनी योगी कैबिनेट में आयुष मंत्री हैं। इसके पहले, खबरें आ रही थीं कि नकुड़ विधानसभा सीट से विधायक धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी है।

- Advertisement -

राज्यपाल को सौंपे अपने इस्तीफे में धर्म सिंह सैनी ने कहा है, “जिन अपेक्षाओं के साथ दलितों, किसानों, पिछड़ों, शिक्षित बेरोजगारों, छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों ने मिलकर प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का काम किया, उनकी और उनके जनप्रतिनिधियों के प्रति लगातार हो रही उपेक्षात्मक रवैये के कारण मैं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट से इस्तीफा देता हूं।”

वहीं, धर्म सिंह सैनी के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। धर्म सिंह सैनी के साथ अपनी तस्वीर में सपा प्रमुख ने लिखा, “‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है।

चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी भाजपा को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। गुरुवार को तीन इस्तीफे आ चुके हैं जिनमें एक मंत्री और दो विधायक शामिल हैं। इसके पहले, योगी कैबिनेट में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य और मंत्री दारा सिंह चौहान भी इस्तीफा दे चुके हैं।

जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में 6 अन्य विधायक भी अपना इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने वाले सभी विधायकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नेता माना है। स्वामी प्रसाद मौर्य 14 जनवरी को अपनी अगली राजनीतिक पारी के बारे में फैसला लेंगे।

इस बीच, हापुड़ में कांग्रेस से 4 बार के विधायक रहे गजराज सिंह आरएलडी में शामिल हो गए। गुरुवार को आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने गजराज सिंह का पार्टी में स्वागत किया।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here